फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi: gang rape with jnu girl in greenpark, 2 afghanistan person arrest

जेएनयू छात्रा से गैंगरेप, दो अफगानी गिरफ्तार

Sat, 21 Jan 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jan 2017 09:50 AM IST
विज्ञापन
delhi: gang rape with jnu girl in greenpark, 2 afghanistan person arrest
gangrape

नई दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव के ग्रीन पार्क में जेएनयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवक अफगानिस्तान के हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जेएनयू में बीए द्वितीय वर्ष (ऑनर्स) की छात्रा (21) की आरोपी सुलेमान अहमदी व तवाब अहमद से करीब 15 दिन पहले एक रेस्टोरेंट में जान-पहचान हुई थी।
विज्ञापन


इन्होंने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लिए थे। एक सप्ताह पहले आरोपियों ने छात्रा को फोन किया और खाने पर बुलाया। छात्रा को पहले साउथ एक्स स्थित एक रेस्टोरेंट में ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसे धोखे से बीयर पिला दी

delhi: gang rape with jnu girl in greenpark, 2 afghanistan person arrest
gangrape

यहां पर भीड़ ज्यादा होने की बात कहकर ये छात्रा को ग्रीन पार्क स्थित अपने घर ले गए। इन लोगों ने रेस्टोरेंट से खाना पैक करा लिया था।

छात्रा ने पुलिस को एक सप्ताह पहले दी शिकायत में कहा कि घर में आरोपियों ने उसे धोखे से बीयर पिला दी। जब उसे नशा हो गया तो आरोपियों ने उसे साथ गैंगरेप किया।

मेडिकल जांच में छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed