फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi gang rape accuse minor don't want to come out of jail

रमजान में दिखा निर्भया गैंगरेप के नाबालिग दोषी का नया रूप

Sat, 11 Jul 2015 03:11 PM IST
Updated Sat, 11 Jul 2015 03:11 PM IST
विज्ञापन
delhi gang rape accuse minor don't want to come out of jail

क्या आप ने सुना है कि सजा के लिए अपराधी को जहां रखा जाए, सजा पूरी होने तक उसे इस जगह से इतना लगाव हो जाए कि वह उसे छोड़ने के लिए तैयार ही न हो?

विज्ञापन

 
दिसंबर 2012 को दिल्ली में एक चलती बस में नर्सिंग की एक छात्रा के साथ हुई दरिदंगी को भला कौन भूल पाएगा। इस जघन्य अपराध में एक नाबालिग भी दोषी था जो फिलहाल बाल सुधार गृह में अपनी सजा पूरी कर छह महीने से भी कम समय में बाहर आने वाला है।
विज्ञापन


लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि 18 साल की उम्र मे अपराध करने वाला वह लड़का जो अब 20 साल का हो चुका वह आजाद होना ही नहीं चाहता। सुधार गृह में बिताये गए पिछले ढाई सालों ने उसे पूरी तरह बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब वह पांच टाइम की नमाज अता करता है और रोजे भी रखता है। इतना ही नहीं, इफ्तार के लिए बनने वाले खाने के लिए वह पूरे जी-जान से तैयारी करता है।

रिहाई से उसे लग रहा डर!

delhi gang rape accuse minor don't want to come out of jail

पूर्वी दिल्ली के 'मजनूं का टिला' में बने सुधार गृह की देखरेख करने वाले जनकल्याण अधिकारी और काउंसलर का कहना है कि वह सुधार गृह में रहने वाले सभी बंदियों में सबसे ज्यादा अनुशासन में रहने वाला शख्स है।

रमजान से वह इतना प्रभावित है कि उसने दाढ़ी बढ़ा ली है और पांच टाइम की नियमित नमाज पढ़ने लगा है। लेकिन जैसे-जैसे उसकी रिहाई का वक्त नजदीक आ रहा है उसे डर लग रहा है।

असल में उसे डर है कि उसने जो गुनाह किये हैं उसके लिए समाज शायद उसे माफ न करे और बाहर की दुनिया ही उसके लिए सजा न बन जाए।

रोजेदारों की फरमाइशें करता है पूरी

delhi gang rape accuse minor don't want to come out of jail

इस डर ने उसे इतना जकड़ रखा है कि अब वह सुधार गृह की दुनिया से बाहर आना ही नहीं चाहता। हालांकि सुधार गृह के वेलफेयर अधिकारी और काउंसलर का कहना है ‌क‌ि सुधार गृह का असली मकसद है कि यहां रहने के दौरान बाल अपराधी की मानसिकता को बदला जा सके और उसे एक बेहतर इंसान बनाया जा सके।

सुधार गृह में आने के बाद से उसने खाना बनाने को अपनी हॉबी बना ली है। शाम के समय दूसरो कैदियों के लिए इफ्तार की तैयारी भी वही करता है। दिलचस्प बात ये है कि वो उन सभी के नाम और उनके खाने का ख्याल भी रखता है।

सुधार गृह में रहने वाले 50 कैदियो में से 20 कैदी ऐसै हैं जो रोजा रखते हैं। इन सबके खान-पान का वह पूरा खयाल रखता है और उनके लिए पकवान बनाने वाली टीम को लीड वही करता है। रोजा रखने वाले बंदी अपने खाने के लिए फरमाईशें भी उसी से करते हैं।

अपराध के बाद हो गया था बिल्कुल खामोश

delhi gang rape accuse minor don't want to come out of jail

घटना के बाद जब वह इस सुधार गृह में आया तो किसी से बातचीत करना पंसद नही करता था। उसे एक कमरे में अकेले रखा गया था, लेकिन एक साल बितने के साथ ही उसे अपना कमरा सुधार गृह के एक अन्य आरोपी जो दिल्ली हाईकोर्ट ब्लास्ट में पकड़ा गया के साथ शेयर करना पड़ा।

यहां आकर उसने अपना नाम लिखना भी सीखा। खाना बनाने का उसे जुनून है। खाने के अलावा उसे पेन्टिंग और सिलाई का भी शौक है। बता दें कि यह वही नाबालिग है जो 16 दिसंबर को दिल्ली में हुए निर्भया गैंग रेप का आरोपी है।

उस घटना के चार आरोपी मृत्यु दंड की मांग का शिकार है जिनमें से एक ने तिहाड़ जेल में खुद ही फांसी लगा ली थी। और इसे नाबालिग होने के कारण तीन साल के लिए बाल सुधार गृह में रहने की सजा हुई थी।

हालांकि अब इसी सुधार गृह के वेलफेयर अधिकारी का कहना है अब इसे देखकर कोई यह कह ही नहीं सकता कि यह इतने जघन्य अपराध का आरोपी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed