फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Gaffar Market and Naiwala Market closed from 10pm today till 10pm of 11th July for violating covid norms

दिल्ली: अब गफ्फार और नाईवाला बाजार दो दिन के लिए बंद, कोविड नियमों का हो रहा था उल्लंघन

Fri, 09 Jul 2021 05:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 09 Jul 2021 05:45 PM IST
सार

कोरोना वायरस के नियमों का उल्लंघन करने के लिए दिल्ली के दो और बाजारों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। दिल्ली का गफ्फार बाजार और नाईवाला बाजार शुक्रवार रात 10.00 बजे से 11 जुलाई रात 10.00 बजे तक बंद रहेगा।

विज्ञापन
Delhi Gaffar Market and Naiwala Market closed from 10pm today till 10pm of 11th July for violating covid norms
बाजार में भीड़, कोविड नियमों का उल्लंघन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के नियमों का उल्लंघन करने के लिए दिल्ली के दो और बाजारों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है। दिल्ली का गफ्फार बाजार और नाईवाला बाजार शुक्रवार रात 10.00 बजे से 11 जुलाई रात 10.00 बजे तक बंद रहेगा।

विज्ञापन


लाजपत नगर बाजार भी है बंद
कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले बाजार पर स्थानीय प्रशासन की कड़ी निगाहें हैं। लक्ष्मी नगर बाजार को बंद करने के बाद अब लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट को भी बंद करने का आदेश दे दिया गया है। अगले आदेश तक लाजपत नगर बाजार बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की तरफ से जिन बाजारों में कोविड दिशा-निर्देश का उल्लंघन हो रहा है उसे बंद कराने को कहा गया है। इस दिशा-निर्देश के बाद उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) की तरफ से निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण में लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन होते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवर्तन टीमों के सुझाव पर इस बाजार को बंद करने का निर्देश तत्काल प्रभाव से दिया गया। यह भी कहा गया है कि बाजारों के एसोसिएशन यह सुनिश्चित करें कि कोविड नियमों का पालन हो रहा है या नहीं। इसके बाद ही बाजार खोलने की अनुमति दी जाएगी। दिल्ली एमसीडी व दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिया गया है कि बाजार क्षेत्र के भीतर कोई भी सड़क किनारे या अनधिकृत दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed