{"_id":"5ec95cb58ebc3e90385478de","slug":"delhi-four-people-arrested-based-on-video-in-mango-robbery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : आम की लूट मामले में वीडियो के आधार पर चार लोग गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : आम की लूट मामले में वीडियो के आधार पर चार लोग गिरफ्तार
Sat, 23 May 2020 10:56 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 23 May 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में भीड़ ने आमों को लूटा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने आम की लूट मामले में वीडियो के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में कुछ लड़कों ने आम की रेहड़ी लगाने वाले एक शख्स पर कोरोना फैलाने का आरोप लगाकर शोर मचा दिया।
विज्ञापन
उसके बाद भीड़ ने आम की रेहड़ी को लूट लिया। यहां तक बाइक और स्कूटी से गुजर रहे लोग भी आम लूटने से बाज नहीं आए। पीड़ित लोगों से छोड़ देने की गुहार लगाता रहा था। लेकिन किसी ने उसकी एक न सुनी। देखते ही देखते उसकी रेहड़ी से 30 हजार रुपये के आम लूट लिए गए।
विज्ञापन
बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसी घटना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जगतपुरी इलाके में चंदर नगर मोड़, एक पब्लिक स्कूल के पास छोटे नामक शख्स फलों की रेहड़ी लगाता है। बृहस्पतिवार दोपहर को उसकी आम की रेहड़ी पर माल ज्यादा था। उसने कुछ आम की पेटियां सड़क पर रखी थी।
इसको लेकर वहां से गुजर रहे कुछ युवकों की छोटे से कहासुनी हो गई। आरोपियों ने अचानक कोरोना फैलाने की बात कर शोर मचा दिया। आरोपी उसके आम लूटने लगे। देखा-देखी वहां से गुजर रहे लोग भी छोटे के आम पर टूट पड़े।