फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Four arrested with hawala money worth Rs 3 crore

Delhi : चुनाव से पहले हवाला की तीन करोड़ रुपये की रकम के साथ चार गिरफ्तार, शाहदरा में स्क्रैप डीलर को देनी थी

Sun, 24 Mar 2024 03:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 03:41 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस की यह बड़ी कामयाबी है। रकम शाहदारा के स्क्रैप डीलर की थी।

विज्ञापन
Delhi: Four arrested with hawala money worth Rs 3 crore
demo - फोटो : ANI

विस्तार

पुलिस ने हवाला के जरिये लाई गई 3 करोड़ रुपये की रकम पकड़ी है। लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस की यह बड़ी कामयाबी है। रकम शाहदारा के स्क्रैप डीलर की थी। पुलिस ने बताया, शनिवार को सूचना मिली कि गुरुग्राम से दो स्कूटी पर हवाला की रकम लाई जा रही है, जिसे शाहदरा ले जाया जाना है। पुलिस ने दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र के सुब्रतो पार्क इलाके में वाहनों की चेकिंग शुरू की। तभी गुरुग्राम से दो स्कूटी सवार आते दिखे। पुलिस ने रोककर चेकिंग की तो दो बड़े बैग में 3 करोड़ रुपये बरामद हुए। 

विज्ञापन


पूछताछ में उन्होंने बताया, रकम शाहदरा के स्क्रैप डीलर मोहम्मद वकील मालिक की है। इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान शाहदरा निवासी मो. सोमीन, जीशान, दानिश और संतोष के रूप में हुई है। पुलिस की सूचना पर आयकर विभाग के सहायक निदेशक ऋषि देव वर्मा ने मौके पर पहुंचकर रकम अपने कब्जे में ले ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed