फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: for 4 officers and 21 policemen President's Award

दिल्ली: 4 अधिकारियों और 21 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुरस्कार

Tue, 26 Jan 2016 12:49 AM IST
Updated Tue, 26 Jan 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Delhi: for 4 officers and 21 policemen President's Award

गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार की घोषणा की गई है। दिल्ली पुलिस के चार अधिकारियों को विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, 17 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाजा जाएगा। इसी तरह सीआईएसएफ के दो कमांडेंट को विशिष्ट सेवा पुरस्कार और 24 सीआईएसएफ के जवानों को सराहनीय सेवा पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त (फिलहाल गृहमंत्रालय में संयुक्त सचिव नॉर्थ-ईस्ट) सतेंद्र गर्ग, पुड्डुचेरी के इंस्पेक्टर जनरल प्रवीण रंजन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ऑपरेशन) रणवीर सिंह, पीटीसी के वाइस प्रिंसिपल रविशंकर और इंस्पेक्टर रमेश कुमार को विशिष्ट सेवा का राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिल रहा है राष्ट्रपति पुरस्कार

Delhi: for 4 officers and 21 policemen President's Award

वहीं, सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से आईबी के डिप्टी डायरेक्टर आईबी रानी, एसीपी लक्ष्मी नारायण, इंस्पेक्टर प्रेम बल्लभ, इंस्पेक्टर शिवाजी चौहान, इंस्पेक्टर भारत भूषण, इंस्पेक्टर मोहन लाल, इंस्पेक्टर उषा रानी, सब इंस्पेक्टर रमेश चंदर, सब इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह, एएसआई सतवीर सिंह, एएसआई रिसाली यादव, हेड कांस्टेबल पंकज नंदा, हेड कांस्टेबल जगवीर सिंह सेजवाल, कांस्टेबल हर्ष सिंह, कांस्टेबल योगेश प्रकाश गौर, कांस्टेबल जगत सिंह, कांस्टेबल मनोज वशिष्ठ और कांस्टेबल ईश्वर सिंह को सम्मानित किया जाएगा।

सीआईएसएफ के बल सदस्यों को राष्ट्रपति के पुलिस पदकों से सम्मानित किया जाएगा। विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से कमांडेंट पी के वर्की और उप कमांडेंट उमेश दुबे सम्मानित किए जाएंगे।

वहीं, सराहनीय सेवा के लिए सीआईएसएफ के उप महानिरीक्षक सौगाता राय, उप महानिरीक्षक मटेटी नंदन, वरिष्ठ कमांडेंट योगेश मेहता, वरिष्ठ कमांडेंट हरप्रीत कौर, सहायक महानिरीक्षक अनिल पांडेय, वरिष्ठ कमांडेंट शिव कुमार मोहन्का, उप कमांडेंट मनदीश सिंह साही, सहायक कमांडेंट अशोक कुमार पात्रो, सहायक कमांडेंट जी सीत्र उनियाल, सहायक कमांडेंट राजकुमार सिंह, निरीक्षक रामफल, निरीक्षक एमसी जनार्दन, उप निरीक्षक एम अंगु, सहायक उप निरीक्षक भास्कर नंद, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण गोगोई, सहायक उप निरीक्षक उत्तम कुमार गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक एमवी पिल्लै, सहायक उप निरीक्षक केके प्रभाकरन, सहायक उप निरीक्षक चंद्राकलाधर राव, सहायक उप निरीक्षक प्रभात कुमार जाना, सहायक उप निरीक्षक श्याम सुंदर सोम, सहायक उप निरीक्षक तपन कुमार माजी, प्रधान आरक्षक मोहन सिंह और आरक्षक सत्यापाल को पदक से सम्मानित किया जाएगा।

अग्निशमन अधिकारी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

Delhi: for 4 officers and 21 policemen President's Award

इसके अलावा सहायक कमांडेंट ओपी शर्मा, उप निरीक्षक टी धनपाल, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सिंह और प्रधान आरक्षक हरबंस लाल को सराहनीय सेवाओं के लिए अग्नि सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

दिल्ली अग्निशमन विभाग में असिस्टेंट डिवीजनल अधिकारी के पद पर कार्यरत प्रेम सिंह दहिया को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा।

वहीं, सराहनीय सेवा के लिए असिस्टेंट डिवीजनल अधिकारी वेदपाल, स्टेशन ऑफिसर नरेंद्र सिंह, असिस्टेंट वायरलेस ऑफिसर ब्रिजमोहन पंवार और लीडिंग फायरमैन सुरेंद्र कुमार को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed