दिल्ली: फुटओवर ब्रिज भी दिखेंगे पर्यटक स्थल जैसे खूबसूरत, पीडब्ल्यूडी ने तैयार की योजना
अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली के पार्कों के सौंदर्यीकरण का काम जारी है। तालाबों को विकसित कर उन्हें भी पर्यटक स्थल में विकसित करने का काम चल रहा है। सीलमपुर और द्वारका में इस तरह के तालाबों को विकसित कर उन्हें खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। पुरातत्व विभाग से सहयोग कर एतिहासिक स्थलों के आसपास सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार की योजना है कि राजधानी को दुनिया के मानचित्र पर न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस, बीजिंग, शंघाई और सिंगापुर की तर्ज पर खूबसूरत पर्यटक स्थल में विकसित किया जाए। सरकार की कोशिश है कि यहां आने वाले हर पर्यटक को किसी भी जगह आने-जाने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की खूबसूरती का अहसास हो। इसके लिए रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, सड़कों, फ्लाईओवरों, फुटओवर ब्रिज को खूबसूरत बनाने का काम किया जा रहा है। आने वाले चार से पांच सालों में दिल्ली की तस्वीर बदल सकती है।
दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक में सरकार की इस योजना पर विस्तृत चर्चा की और इस योजना को पूरा करने के लिए अधिकारियों से ब्योरा मांगा। सरकार ने अधिकारियों से उन सभी जगहों की लिस्ट मांगी है, जिन जगहों को विकसित करने का काम किया जाना है। सरकार इन जगहों का विकास करने के दौरान सुविधाओं के साथ-साथ उन्हें आकर्षक बनाने पर भी जोर दे रही है।
अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली के पार्कों के सौंदर्यीकरण का काम जारी है। तालाबों को विकसित कर उन्हें भी पर्यटक स्थल में विकसित करने का काम चल रहा है। सीलमपुर और द्वारका में इस तरह के तालाबों को विकसित कर उन्हें खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। पुरातत्व विभाग से सहयोग कर एतिहासिक स्थलों के आसपास सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं वाला बनाने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री के साथ सभी वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हो चुकी है।
पीडब्ल्यूडी विभाग को सड़कों की खूबसूरती बढ़ाने की जिम्मेदारी भी दी गई है। सड़कों के किनारे हर जगह जहां संभव हो वृक्षारोपण अनिवार्य बनाया जा रहा है। और फुटओवर ब्रिजों को एतिहासिक धरोहरों के स्थल में तैयार किया जा रहा है। इससे सड़कों पर गुजरने के दौरान भी खूबसूरत जगहों पर घूमने का अनुभव होगा। इसी प्रकार अन्य जगहों को भी खूबसूरत बनाकर दिल्ली को हर तरह से खूबसूरत बनाने की योजना चल रही है।
बेहद कलात्मक होगा टिकरी कलां फुट ओवर ब्रिज
यमुना नदी पर बने ब्रिज ने देश ही नहीं, दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इसी प्रकार अन्य जगहों को भी खूबसूरत बनाने की योजना चल रही है। टिकरी कलां के फुट ओवर ब्रिज को बेहद कलात्मक अंदाज में बनाने का डिजाइन पास किया गया है। अनुमान है कि दिल्ली सरकार का पीडब्ल्यूडी विभाग इसे इस साल के अंत तक तैयार कर देगा। सरकार ने इस खूबसूरती के अभियान में कीमतों पर काबू रखने की बात भी कही है।
टूरिज्म एप बनेगा दिल्ली की पहचान
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विश्व पर्यटन दिवस पर 'देखो मेरी दिल्ली एप' जारी किया। सरकार ने कहा है कि इस एप से दिल्ली आने वालों को यहां उन सभी जगहों की जानकारी मिल सकेगी जहां वे घूमना चाहते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें उनके रूकने की जगह, वाहनों की सुविधा प्राप्त करने के लिए आवश्यक फोन नंबर और सुरक्षा के लिए फोन नंबर उपलब्ध कराए गए हैं। सरकार का मानना है कि इससे दिल्ली में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।