{"_id":"690e99f5b943b372800fb6c5","slug":"delhi-following-the-supreme-court-order-the-municipal-corporation-began-preparations-to-remove-stray-dogs-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने लावारिस कुत्तों को हटाने की तैयारी शुरू की, समन्वय आरंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम ने लावारिस कुत्तों को हटाने की तैयारी शुरू की, समन्वय आरंभ
Sat, 08 Nov 2025 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 Nov 2025 06:47 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद एमसीडी ने संस्थागत क्षेत्र स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, बस अड्डे और रेलवे स्टेशन आदि से लावारिश कुत्तों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने इस संबंध में संबंधित विभागों और पशु कल्याण संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करने की प्रक्रिया आरंभ की है।
विज्ञापन
एमसीडी अधिकारियों के अनुसार, अदालत के निर्देशों के अनुरूप ऐसे क्षेत्रों से लावारिश कुत्तों को चिन्हित कर उन्हें सुविधायुक्त शेल्टर गृहों में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त अस्थायी और स्थायी शेल्टरों के निर्माण की योजना पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन
महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणिया समयोचित हैं और जनसुरक्षा के हित में हैं। उन्होंने कहा कि कुत्तों को निर्धारित शेल्टरों में स्थानांतरित करने का निर्णय नागरिकों की सुरक्षा और पशु कल्याण के बीच संतुलन स्थापित करने वाला मानवीय कदम है।
विज्ञापन
एमसीडी न्यायालय के निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने कोर्ट के आदेश का स्वागत किया है और उन्होंने मांग की कि कोर्ट के आदेश को जल्द अमलीजामा पहनाया जाए।