फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Flood situation in many villages

दिल्ली: कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात, खेत पानी में डूबे जिससे फसलें नष्ट

Thu, 23 Sep 2021 11:42 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 23 Sep 2021 11:42 AM IST
सार

बारिश होने के कारण ग्रामीण इलाकों में काफी परेशानी हो रही है। इसके साथ ही खेती को भी काफी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
Delhi: Flood situation in many villages
बाढ़ से परेशान लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में लगातार बारिश होने के कारण ग्रामीण इलाके में बाढ़ जैसे हालत हो गए है। इस कारण कई गांवों के किसानों की खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई और कमल के फूल खिलने शुरू हो गए है। लिहाजा खेतों में अत्याधिक पानी भरने के कारण किसानों के समक्ष अगली फसल की बुवाई करने का भी संकट पैदा हो गया है, क्योंकि खेतों में जमा पानी निकालने का कोई रास्ता नहीं है। इलाके की समस्त ड्रेन ओवरफ्लो हो गई है। हालांकि किसानों ने खेतों को फसल की बुवाई के लिए तैयार रखने के मद्देनजर कमल की बेल उखाड़नी शुरू कर  दी है।

विज्ञापन


ज्वार, बाजरा की फसल नष्ट हो गई
राजधानी में लगातार बारिश होने के कारण समयपुर, उजवा, दरियापुर खुर्द, मलिकपुर, झुलझुली, सारंगपुर, रावता, गालिबपुर, दौराला, घुमनहेड़ा, हसनपुर, रानी खेड़ा, रसूलपुर, घेवरा, मदनपुर, सवादा, हिरण कूदना, नीलवाल, दिचाऊंकलां, झाड़ौदा कलां, कैर, मुंडेला कलां, मुंडेला खुर्द, ईसापुर, कंझावला, लाडपुर, जोंती, टटेसर, कुतुबगढ़, कटेवड़ा, मुंगेशपुर, औचंदी, हरेवली, दरियापुर कलां आदि गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। इन गांवों के खेतों में अत्याधिक पानी जमा होने से ज्वार, बाजरा की फसल नष्ट हो गई है। 
विज्ञापन


इस साल फसलों की बुवाई करना मुश्किल
इसी तरह घीया, तौरी, गोभी जैसी सब्जी की फसल भी खराब हो गई है, वहीं धान की भी फसल नष्ट होने लग रही है।मदनपुर गांव के किसान जगजीत सिंह के अनुसार खेतों में पानी जमा होने के कारण वर्तमान मौसम की तमाम फसल बर्बाद हो गई है, वहीं गाजर, मूली, मटर आदि फसल लगाने का संकट पैदा हो गया है, क्योंकि इन फसलों की बुवाई का समय बहुत ही नजदीक आ गया है, लेकिन खेतों में पानी जमा होने के कारण इस साल इन फसलों की बुवाई करना मुश्किल है। इसके अलावा सरसों व गेंहू के साथ-साथ पशुओं के लिए बरसम व जई की भी बुवाई करना असंभव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांवों में दो माह से बारिश का पानी भरा हुआ
उधर नजफगढ़ इलाके के समयपुर, उजवा, दरियापुर खुर्द, मलिकपुर, झुलझुली, सारंगपुर, रावता, गालिबपुर, दौराला, घुमनहेड़ा, हसनपुर आदि गांव में फसल नष्ट होने के बाद कमल की बेल उग गई है और आजकल इन गांवों के खेतों में कमल के फूल खिले हुए है, मगर किसानों के चेहरे मुरझाए हुए है। दरअसल इन गांवों में दो माह से बारिश का पानी भरा हुआ है। झुलझुली निवासी दीपक यादव कहते है कि खेतों में कमल की बेल उगने के कारण भविष्य में फसलों की बुवाई करने में दिक्कत आ सकती है। इस कारण किसानों ने कमल की बेल उखाड़नी शुरू कर दी है।


किसानों की गोभी की फसल नष्ट हो गई 
दरियापुर के किसान अभिषेक के अनुसार उनके गांव एवं आसपास के आधा दर्जन गांवों में धान की फसल पानी में डूबी हुई है और इन खेतों में डूबी फसल नष्ट हो गई है। वहीं औचंदी गांव के किसान धर्मपाल बताते है कि खेतों में पानी जमा होने के कारण ज्वार व बाजरा की फसल बर्बाद हो गई है, जबकि दिचाऊं कलां के किसान प्रदीप शौकीन के अनुसार खेतों में बाढ़ जैसे हालात होने पर उनके गांव के साथ-साथ आसपास के चार-पांच गांव के किसानों की गोभी की फसल नष्ट हो गई है। इसी तरह तमाम गांवों में घीया व तौरी की फसल भी खराब हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed