फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi first triple talaq case came fatwa released on whats app husband arrest

दिल्ली में सामने आया तीन तलाक का पहला मामला, पति पहुंचा सलाखों के पीछे

Sat, 10 Aug 2019 03:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 10 Aug 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
delhi first triple talaq case came fatwa released on whats app husband arrest
तीन तलाक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

दिल्ली में तीन तलाक का पहला मामला सामने आया है। तीन तलाक को गैर-कानूनी कहने वाला कानून बनने के बाद भी इस तरह के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। हालांकि दिल्ली में तीन तलाक देने वाला शख्स अब मुश्किल में पड़ गया है। आजाद मार्केट से इस शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुस्लिम महिला एक्ट 2019 के तहत केस दर्ज किया है। यह मामला तब सामने आया जब 29 वर्ष की रायमा याहिया ने बाड़ा हिंदू राव थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में रायमा ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने सिर्फ उसे तीन तलाक दिया बल्कि इसका फतवा भी व्हॉट्सऐप पर जारी कर दिया।
विज्ञापन


रायमा की शादी अतिर शमीम से 24 नवंबर 2011 को हुई थी। अतिर ने रायमा को तलाक इसी साल 23 जून को दिया है। बता दें कि तीन तलाक के खिलाफ कानून आने के बावजूद पिछले कुछ समय में तीन तलाक के कई मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तारीख पर आई नेशनल खिलाड़ी को पति ने दिया तीन तलाक

अमरोहा में दहेज उत्पीड़न के मामले में तारीख पर आई नेशनल नेटबॉल खिलाड़ी रही शुमायला को उसके पति ने कचहरी परिसर में एक बार फिर तलाक दे दिया। इससे पहले वर्ष 2016 में भी पति तलाक दे चुका है। दोनों के बीच दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। पीड़िता ने सीओ ऑफिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

‘तीन तलाक’ का अलीगढ़ में पहला मुकदमा दर्ज, अब मिलेगा इंसाफ
मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक बिल पास होने के बाद अलीगढ़ में पहला मुकदमा शुक्रवार को दर्ज हुआ। एसएसपी आकाश कुलहरि के निर्देश पर क्वार्सी थाने मे शहंशाहबाद के युवक के खिलाफ 100 रुपये के स्टांप पेपर पर रजिस्ट्री के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात अपनी बीवी को तलाक पत्र भेजने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी शौहर के खिलाफ मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अध्यादेश के सेक्शन तीन व चार के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed