{"_id":"60c4a4a381061e1bda32183a","slug":"delhi-first-drive-through-vaccination-centre-shut-says-its-difficult-to-run-operations-after-price-cap","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एकमात्र ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन केंद्र बंद, कहा- प्राइज कैप के बाद मुश्किल हो रहा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एकमात्र ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन केंद्र बंद, कहा- प्राइज कैप के बाद मुश्किल हो रहा संचालन
Sat, 12 Jun 2021 05:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 12 Jun 2021 05:43 PM IST
सार
केंद्र सरकार द्वारा कोरोना के टीके पर प्राइस कैप लगा देने के बाद दिल्ली का पहला ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर बंद हो गया है। केंद्र के संचालनकर्ताओं का कहना है प्राइस कैप लगने के बाद यह केंद्र चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार द्वारा निजी अस्पतालों में कोरोना के टीके पर प्राइज कैप लगा देने के बाद दिल्ली का एकमात्र ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन सेंटर बंद हो गया है। केंद्र के संचालनकर्ताओं का कहना है प्राइज कैप लगने के बाद सेंटर को चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
26 मई को द्वारका के सेक्टर-14 स्थित वेगास मॉल में ड्राइव थ्रू टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया गया था। दिल्ली सरकार ने पिछले महीने आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सहयोग से शुरू किया था। आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि केंद्र पर अब तक लगभग 10 हजार लोगों को टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
आकाश हेल्थकेयर द्वारका के मुख्य संचालन अधिकारी डॉ. कौसर ए शाह ने कहा कि प्राइज कैपिंग अस्पताल के लिए ड्राइव-थ्रू टीकाकरण कार्यक्रम को जारी रखने के लिए मुश्किल बना दिया है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए शाह ने कहा कि आज से हम दिल्ली के एकमात्र ड्राइव-थ्रू टीकाकरण कार्यक्रम को बंद कर रहे हैं, जिसे हमने पिछले 15 दिनों से सफलतापूर्वक चलाया था। दरअसल, हम इसे लंबे समय तक चलाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि प्राइज कैप ने हमारे लिए अव्यावहारिक बना दिया है। इसलिए, हमें इस सुविधा को बंद करना पड़ा रहा है।
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में निजी अस्पतालों द्वारा प्रति खुराक अधिकतम शुल्क 150 रुपये तय किया था।