{"_id":"6176c0c441f9a074de51b705","slug":"delhi-firecracker-also-will-not-be-seen-in-advertisements-of-delhi-government-no-firecracker-campaign-will-run-from-october-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अब विज्ञापनों में भी नहीं दिखेंगे पटाखे, 27 अक्तूबर से चलेगा 'पटाखे नहीं, दिया जलाओ' अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अब विज्ञापनों में भी नहीं दिखेंगे पटाखे, 27 अक्तूबर से चलेगा 'पटाखे नहीं, दिया जलाओ' अभियान
Mon, 25 Oct 2021 08:05 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Mon, 25 Oct 2021 08:05 PM IST
सार
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 27 अक्तूबर से यह अभियान दिल्ली के सभी जिलों और मोहल्लों में चलाया जाएगा। पटाखों को जलाने से रोकने के लिए दिल्ली के 15 जिलों में 15 स्पेशल टीमें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
पटाखे
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए दिल्ली सरकार एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत 27 अक्तूबर से 'पटाखे नहीं, दिया जलाओ' अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान में पूरी दिल्ली में लोगों को दीपावली के अवसर पर पटाखे न जलाने और दिया जलाकर त्योहार मनाने की जानकारी दी जाएगी। सरकार अपने इस अभियान के लिए कितनी गंभीर है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब समाचार पत्रों और टीवी चैनलों पर दिए जा रहे सरकार के विज्ञापनों में भी दीपावली त्योहार के प्रतीक के रूप में पटाखे जलते हुए नहीं दिखाए जाएंगे। इसकी बजाय केवल दिया जलाकर ही त्यौहार को अच्छी तरह से मनाने का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सरकार प्रदूषण को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। इसी के संदर्भ में लोगों से दीया जलाकर दीपावली का त्यौहार खुशियों के साथ मनाने की अपील की जाएगी। 27 अक्तूबर से यह अभियान दिल्ली के सभी जिलों और मोहल्लों में चलाया जाएगा। पटाखों को जलाने से रोकने के लिए दिल्ली के 15 जिलों में 15 स्पेशल टीमें बनाई जाएंगी। यह टीमें इस बात पर नजर रखेंगी कि कोई अवैध रूप से पटाखे बेचता हुआ या जलाता हुआ न पाया जाए।
विज्ञापन
दिल्ली के 33 एसडीएम को विशेष जिम्मेदारी देते हुए उनके अपने क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और उन्हें जलाने से रोकने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके तहत उप जिलाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में अपनी टीमों के साथ लगातार सक्रिय रहेंगे। जो भी व्यक्ति पटाखों की बिक्री, संग्रह या ट्रांसपोर्टेशन करता हुआ पाया जाएगा, उसके खिलाफ अधिकारी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन