Delhi Fire: कांझावाला की एक फैक्टरी में भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
Delhi Fire News: दिल्ली के कंझावला औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है।
विस्तार
दिल्ली के कंझावला औद्योगिक क्षेत्र में आज एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई है। दमकल विभाग को सुबह करीब 10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। यह आग लेन नंबर 17 में स्थित एक फैक्टरी में लगी थी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं। कुल 28 दमकल गाड़ियां आग बुझाने मौके पर भेजी गईं। फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
VIDEO | A fire broke out at a factory in Delhi's Kanjhawala Industrial area due to short circuit, no injuries. More details awaited.
विज्ञापन विज्ञापन
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7)#Delhi pic.twitter.com/VDpYVZDoPP— Press Trust of India (@PTI_News) May 13, 2026
