फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Fire in Three-Story Building; Six People Injured

Delhi Fire: शॉर्ट-सर्किट से तीन मंजिला इमारत में लगी आग, पहले माले पर फंसे छह लोग झुलसे; छानबीन चालू

Sat, 28 Mar 2026 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 28 Mar 2026 02:03 AM IST
सार

आग तेजी से सीढि़यों में फैली और पहली मंजिल पर रह रहे एक परिवार के छह लोग इसमें फंसकर मामूली रूप से झुलस गए।

विज्ञापन
Delhi: Fire in Three-Story Building; Six People Injured
demo - फोटो : ANI

विस्तार

केशवपुरम के त्रिनगर इलाके में शुक्रवार की सुबह एक तीनमंजिला इमारत के भूतल पर आग लग गई। आग तेजी से सीढि़यों में फैली और पहली मंजिल पर रह रहे एक परिवार के छह लोग इसमें फंसकर मामूली रूप से झुलस गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को दूसरी इमारत के जरिये बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से घायल चार महिलाओं को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया है। सभी 15 फीसदी झुलसे हैं। शुरुआती जांच के बाद पानी के मोटर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7.10 बजे त्रिनगर के गणेशपुरा में एक इमारत में आग की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही केशवपुरम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले आस-पड़ोस के लोगों ने भूतल पर लगी आग को खुद ही पानी मारकर बुझाने की कोशिश की। फिर उन लोगों ने दमकल कर्मियों की मदद से पहली मंजिल पर फंसे छह लोगों को दूसरी इमारत से बाहर निकाला। वहीं दूसरी मंजिल पर रहने वाले समय रहते छत से छत के जरिये बाहर निकल गए।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि दूसरी मंजिल पर रहने वाले लोग घटना के समय सो रहे थे। घायलों की पहचान भरत लाल(32), अनीता(55), प्रीतमलाल(30), वंदना (24), मोनी (27) और तीन साल की बच्ची सोमिया के रूप में हुई। डॉक्टरों ने चार घायल महिलाओं को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इमारत पचास गज में तीन मंजिला बना है। पहली मंजिल पर इमारत के मालिक रहते हैं, उनके पंजाब जाने की वजह से मकान बंद था। भूतल पर कन्हैया साड़ी नाम की एक दुकान है, जिस पर आग का कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीढि़यों पर कॉस्मेटिक का सामान से आग भड़की : शुरुआती जांच में आशंका है कि आग बिजली के एक वॉटर मोटर के पास शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी। सीढ़ियों पर तीसरी मंजिल पर रहने वाले किराएदार का कॉस्मेटिक का सामान और बाइक चपेट में आने से आग तेजी से फैली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed