{"_id":"5d3b0f318ebc3e6d1a13e864","slug":"delhi-fire-in-car-burnt-alive-transporter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: चलती कार में लगी आग, सेंट्रल लॉक होने की वजह से जिंदा जला ट्रांसपोर्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: चलती कार में लगी आग, सेंट्रल लॉक होने की वजह से जिंदा जला ट्रांसपोर्टर
Fri, 26 Jul 2019 08:03 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 26 Jul 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के महेंद्र पार्क स्थित मुकरबा चौक फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे में कार सवार ट्रांसपोर्टर की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
कार सेंट्रल लॉक होने की वजह से चालक कार से बाहर नहीं निकल पाया। पुलिस की क्राइम और एफएसएल टीम ने हादसे की पड़ताल की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अलीपुर निवासी अजय गुप्ता (42) के रूप में हुई है। अजय का ट्रांसपोर्ट का कारोबार था। बृहस्पतिवार रात वह अपनी महेंद्रा कार से आईजीआई एयरपोर्ट जा रहा था।
विज्ञापन
रात करीब 10.37 बजे एक राहगीर ने फोन कर पुलिस को बताया कि मुकरबा चौक फ्लाई ओवर पर एक कार में आग लग गई है और उसमें एक व्यक्ति फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गई।

Trending Videos
हालांकि घटना के बाद फ्लाईओवर पर जाम लगने की वजह से दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में देरी हुई। दमकल कर्मचारी दूसरी दिशा से मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। आग बुझाने के बाद पुलिसकर्मियों ने कार से चालक की जली हुई लाश बाहर निकाली।