फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Fire in car Burnt alive transporter

दिल्ली: चलती कार में लगी आग, सेंट्रल लॉक होने की वजह से जिंदा जला ट्रांसपोर्टर

Fri, 26 Jul 2019 08:03 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Jul 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
Delhi Fire in car Burnt alive transporter
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के महेंद्र पार्क स्थित मुकरबा चौक फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार रात एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसे में कार सवार ट्रांसपोर्टर की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार  शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। 
विज्ञापन


कार सेंट्रल लॉक होने की वजह से चालक कार से बाहर नहीं निकल पाया। पुलिस की क्राइम और एफएसएल टीम ने हादसे की पड़ताल की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।  
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अलीपुर निवासी अजय गुप्ता (42) के रूप में हुई है। अजय का ट्रांसपोर्ट का कारोबार था। बृहस्पतिवार रात वह अपनी महेंद्रा कार से आईजीआई एयरपोर्ट जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 10.37 बजे एक राहगीर ने फोन कर पुलिस को बताया कि मुकरबा चौक फ्लाई ओवर पर एक कार में आग लग गई है और उसमें एक व्यक्ति फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके के लिए रवाना हो गई। 

हालांकि घटना के बाद फ्लाईओवर पर जाम लगने की वजह से दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में देरी हुई। दमकल कर्मचारी दूसरी दिशा से मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी। आग बुझाने के बाद पुलिसकर्मियों ने कार से चालक की जली हुई लाश बाहर निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed