दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक इलाके में लगी आग, एक शख्स की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजधानी के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में एक प्रिंटिंग प्रेस में बुधवार देर रात आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात करीब दो बजकर 38 मिनट पर उन्हें आग लगने की सूचना मिली और दमकल विभाग की 30 गाड़ियों को तत्काल मौके पर भेजा गया।
उन्होंने बताया कि आग पर गुरुवार सुबह आठ बजे काबू पाया गया। अधिकारी ने बताया कि इमारत में किसी के फंसे होने की आशंका को दूर करने के लिए तलाशी अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि आग भूतल, पहली और दूसरी मंजिल पर फैली।
#UPDATE Delhi Police: One person died in the fire which has broken out in Patparganj Industrial Area. https://t.co/YFHoDeKG9C
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 9, 2020
बीते एक महीने के दौरान दिल्ली में आगजनी की कई घटनाएं हो चुकी हैं और इनमें कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बीते साल दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में भीषण आग लग गई थी जिसमें 45 लोगों की मौत हो गई। अनाजमंडी की आग के बाद दिल्ली के कई और इलाकों में भी आग लगी और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
इधर, अनाजमंडी स्थित फैक्टरी अग्निकांड को लेकर एफएसएल की साइट रिपोर्ट में बड़ा खुलासा सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार आग इमारत की दूसरी मंजिल पर सब-मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी थी। वहां आग लगने के बाद लपटें उपर की ओर बढ़ीं और छठी मंजिल तक पहुंच कर विक्राल हो गई।
दिल्ली पुलिस को हाल ही में मिली एफएसएल की साइट रिपोर्ट में फिलहाल इस पूरी घटना का संक्षिप्त विवरण दिया गया है। दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने सभी विभागों को जल्द रिपोर्ट देने के लिए पत्र लिखा है। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को एफएसएल की साइट रिपोर्ट पिछले सप्ताह मिली है। रिपोर्ट डेढ़ पेज की है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि आग दूसरी मंजिल पर सब मीटर में लगी थी। आग लगने से पहले शॉर्ट सर्किट हुआ था। पुलिस एफएसएल की पूरी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पूरी रिपोर्ट आने से ये पता लगेगा कि इमारत में केरोसिन या ज्वलनशील पदार्थ तो नहीं था, जिसकी वजह से आग भड़की। अपराध शाखा के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि अभी श्रम विभाग को छोड़कर किसी भी विभाग की रिपोर्ट नहीं मिली है।