कालिंदीकुंज मेट्रो स्टेशन के पास फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग, मेजेंटा लाइन पर सेवा बहाल
राजधानी दिल्ली के कालिंदीकुंज इलाके में मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह पुरानी फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई है। आग लगने की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। मौके पर पहुंची 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लगभग 5 घंटे बाद सुबह करीब 10.30 बजे मजेंटा लाइन मेट्रो की सेवाएं दोबारा बहाल कर दी गईं। डीएमआरसी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि अब बॉटेनिकल गार्डन और जसोला विहार शाहीन बाग स्टेशन के बीच की सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।
Train services have resumed between Botanical Garden and Jasola Vihar Shaheen Bagh. Thank you for your patience.
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) June 21, 2019
दमकल विभाग के अनुसार, सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर आग लगने की खबर मिली, जिसके बाद 15 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग ने विकराल रूप ले लिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
Delhi: Fire breaks out in a furniture market near Kalindi Kunj metro station. 15 fire tenders present at the spot. Fire-fighting operation underway.
— ANI (@ANI) June 21, 2019
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कालिंदीकुंज में फर्नीचर मार्केट में आग लगने के चलते मेजेंटा लाइन की मेट्रो सेवा भी प्रभावित हुई। शाहीन बाग और बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित हुई।
बताया जा रहा है कि आग और धुएं के चलते मेट्रो परिचालन को रोक दिया गया था। आग लगने की वजह से लाखों रुपये का नुकसान हुआ। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।