फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Female nurse dies, doctor husband injured in collision between two cars

Delhi : दो कारों की टक्कर में महिला नर्स की मौत, डॉक्टर पति घायल; आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार

Wed, 11 Dec 2024 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Dec 2024 12:38 AM IST
सार

हादसे में सेंट्रो कार में सवार महिला नर्स की मौत हो गई, जबकि उनके डॉक्टर पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Delhi: Female nurse dies, doctor husband injured in collision between two cars
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगमपुर इलाके में सोमवार रात सेंट्रो और स्कॉर्पियो कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सेंट्रो कार में सवार महिला नर्स की मौत हो गई, जबकि उनके डॉक्टर पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी कार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सेक्टर-36 कट हेलीपैड से रिठाला रोड के पास दो कारों में टक्कर होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बेगमपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर सैंट्रो और स्कॉर्पियो कार क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी मिलीं। सेंट्रो कार सवार दंपती गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले। वहीं स्कॉर्पियो कार को मौके पर छोड़कर उसका चालक गायब मिला। पुलिस ने दंपति को तुरंत अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके पति का इलाज चल रहा है। मृत महिला की पहचान बवाना निवासी ज्योति (47) जबकि पति की पहचान विजयंत (47) के रूप में हुई है। वह बयान देने की हालत में नहीं हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृत ज्योति कनॉट प्लेस स्थित लेडी हार्डिंग अस्पताल में स्टाफ नर्स थी। वहीं उनके घायल पति विजयंत बवाना के एक निजी अस्पताल में दंत चिकित्सक हैं। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। पता चला कि स्कॉर्पियो कार ने सामने से आकर सेंट्रो कार को टक्कर मारी थी। पुलिस स्कॉर्पियो कार चालक के खिलाफ लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed