फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Farmer movement can arise again

Delhi : फिर खड़ा हो सकता है किसान आंदोलन, इनपुट से सकते में हैं दिल्ली के पुलिस अधिकारी; बैठकों का दौर शुरू

Fri, 09 Feb 2024 03:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 09 Feb 2024 03:35 AM IST
सार

पंजाब व हरियाणा के किसान दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस को इस तरह के इनपुट मिले हैं। इन इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस सकते में आ गई है। बैठकों को दौर शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
Delhi: Farmer movement can arise again
किसान आंदोलन से ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में एक बार फिर किसान आंदोलन खड़ा हो सकता है। पंजाब व हरियाणा के किसान दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस को इस तरह के इनपुट मिले हैं। इन इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस सकते में आ गई है। बैठकों को दौर शुरू हो गया है। एक दिन पहले दिल्ली पुलिस के दोनों विशेष आयुक्त (कानून व्यवस्था) ने सभी जिला डीसीपी की बैठक बुलाई थी। दिल्ली पुलिस ने गृहमंत्रालय से अतिरिक्त फोर्स मांगी है ताकि किसानों को बॉर्डर पर ही रोक दिया जाए। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने इनुपट दिए हैं कि किसान 13 फरवरी को दिल्ली की ओर कूच करेंगे। हरियाणा व खासकर पंजाब के किसान दिल्ली में पहले जैसा किसान आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, यह पता नहीं है कि कितनी संख्या में किसान दिल्ली आएंगे। इतना ही बताया गया है कि भारी संख्या में किसान दिल्ली आएंगे। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये 10 व 11 फरवरी को ही स्पष्ट हो पाएगा कि कितनी संख्या में किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे। 
विज्ञापन


इनपुट मिलने के बाद दिल्ली के दोनों विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) रविंद्र कुमार यादव व मधुप तिवारी ने एक दिन पहले सभी जिला पुलिस उपायुक्त व उनके ऊपर के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। पुलिस मुख्यालय में हुई बैठक करीब डेढ़ घंटे चली थी। इस बैठक में जिला पुलिस उपायुक्त को कहा गया है कि वह सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करें। दिल्ली के सीमाओं पर बैरिकेड लगाकर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही इलाके में गश्त बढ़ाने के लिए कहा गया है। पुलिस स्टेशनों में तैनात सभी पुलिसकर्मी को बुलाने का कहा है। सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द करने के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


5 नवंबर 2020 को शुरू हुआ था किसानों का पहला आंदोलन
पहला किसान आंदोलन 5 नवंबर 2020 को  शुरू हुआ था। पंजाब और हरियाणा के किसानों ने दिल्ली चलो का नारा दिया। इस बार भी पहले किसान से यही नारा दिया है। दिल्ली पुलिस ने संगठनों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दी। 29 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में इन कानूनों और अपनी सरकार को कृषि व किसान हितैषी बताया, लेकिन किसान सहमत नहीं हुए और फिर 3 दिसंबर 2020 पहली बार सरकार और किसानों के बीच बैठक हुई जो बेनतीजा रही। 

5 दिसंबर को भी दूसरे दौर की बातचीत हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।  8 दिसंबर को किसानों ने भारत बंद का आयोजन किया। 30 दिसंबर 2020 को सरकार और किसान नेताओं के बीच छठे दौर की बातचीत में कुछ प्रगति हुई क्योंकि केंद्र ने किसानों को पराली जलाने के जुर्माने से छूट देने और बिजली संशोधन विधेयक, 2020 में बदलाव को छोडऩे पर सहमति व्यक्त की थी। 12 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने तीन विवादास्पद कृषि कानूनों के कार्यान्वयन पर रोक लगा दी और सभी हितधारकों को सुनने के बाद कानूनों पर सिफारिशें करने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया था।


तीन सीमाओं से किसानों के दिल्ली आने की आशंका 
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार किसान टीकरी, सिंघु बॉर्डर व एनएच-24 से आने की संभावना है। ऐसे में इन तीनों बॉर्डरों पर सुरक्षा अभी से ही बढ़ा दी गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ पुलिस आने-जाने वालें पर कड़ी नजर रख रही है।  इसके अलावा दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed