{"_id":"63b3855dc43b81570a305b42","slug":"delhi-excise-policy-ed-may-file-supplementary-charge-sheet","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Excise Policy: पूरक आरोपपत्र दायर कर सकती है ED, नेताओं को आरोपी के रूप में नामित किए जाने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Excise Policy: पूरक आरोपपत्र दायर कर सकती है ED, नेताओं को आरोपी के रूप में नामित किए जाने की संभावना
Tue, 03 Jan 2023 07:03 AM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 03 Jan 2023 07:03 AM IST
सार
ईडी ने अपनी शुरुआती चार्जशीट में इंडोस्पिरिट्स के मालिक शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को नामजद किया था। आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी सहयोगियों को करोड़ों रुपये का भुगतान भी किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में पांच जनवरी तक एक पूरक आरोपपत्र दायर कर सकती है। ईडी ने अदालत को यह जानकारी दी। बताया जाता है कि दूसरी चार्जशीट में नेताओं को आरोपी के रूप में नामित किए जाने की संभावना है। उनमें दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सोमवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ने सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष सुनवाई के दौरान यह तथ्य रखा है। ईडी ने अपनी शुरुआती चार्जशीट में इंडोस्पिरिट्स के मालिक शराब कारोबारी समीर महेंद्रू को नामजद किया था। महेन्द्रू उन शराब व्यापारियों में से एक है जो कथित रूप से अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में अनियमितताओं में शामिल है। आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी सहयोगियों को करोड़ों रुपये का भुगतान भी किया था। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), जो कथित शराब घोटाले की भी जांच कर रही है, ने भी अपने आरोपपत्र में डिप्टी सीएम का उल्लेख नहीं किया है।
विज्ञापन