फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Excise Policy CBI Question to Manish Sisodia Today Kejriwal Says Bhagat Singh to Satyendra and Manish

Delhi Excise Policy: सीबीआई पूछताछ से पहले सिसोदिया का हमला, 'इनका सिर्फ एक मकसद गुजरात में प्रचार में न जाएं'

Mon, 17 Oct 2022 10:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Oct 2022 10:03 AM IST
सार

दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज सुबह ट्वीट करते हुए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ पूरी तरह से फर्जी केस बनाकर इनकी तैयारी मुझे गिरफ्तारर करने की है। मुझे आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना था। ये लोग गुजरात बुरी तरह से हार रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi Excise Policy CBI Question to Manish Sisodia Today Kejriwal Says Bhagat Singh to Satyendra and Manish
केजरीवाल और सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीआई ने राष्ट्रीय राजधानी में आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने के कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में पूछताछ के लिए आज 11 बजे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को तलब किया है। इस संबंध में सिसोदिया को समन भेजा गया गया है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सरकारी आवास के आसपास धारा 144 लगाई। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। 
विज्ञापन


सुबह आम आदमी पार्टी के करीबन 20-25 कार्यकर्ता उप मुख्यमंत्री के आवास के पास पहुंचकर नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को तितर बितर कर दिया। गौरतलब है कि सीबीआई ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


वहीं, आज सुबह मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करते हुए भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ पूरी तरह से फर्जी केस बनाकर इनकी तैयारी मुझे गिरफ्तारर करने की है। मुझे आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना था। ये लोग गुजरात बुरी तरह से हार रहे हैं। इनका मकसद मुझे गुजरात चुनाव प्रचार में जाने से रोकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब-जब मैं गुजरात गया, मैंने गुजरात के लोगों को यही कहा कि हम गुजरात में भी आपके बच्चों के लिए दिल्ली जैसे शानदार स्कूल बनाएंगे। लोग बहुत खुश हैं। लेकिन ये लोग नहीं चाहते कि गुजरात में भी अच्छे स्कूल बनें, गुजरात के लोग भी पढ़ें और तरक्की करें। 

लेकिन मेरे जेल जाने से गुजरात का चुनाव प्रचार रुकेगा नहीं। आज हर गुजराती खड़ा हो गया है। अच्छे स्कूल, अस्पताल, नौकरी, बिजली के लिए गुजरात का बच्चा बच्चा अब चुनाव प्रचार कर रहा है। गुजरात का आने वाला चुनाव एक आंदोलन होगा।

मेरे खिलाफ एक पूरी तरह से फर्जी केस बनाया हुआ है। मेरे घर रेड की, कुछ नहीं मिला, मेरे सारे बैंक लॉकर देखे, कुछ नहीं मिला, मेरे गांव में जाकर  सारी जांच की, कुछ नहीं मिला। ये केस पूरी तरह से फर्जी है।
 

वहीं, अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मनीष के घर रेड में कुछ नहीं मिला, बैंक लॉकर में कुछ नहीं मिला। उन पर केस बिलकुल फर्जी है। उन्हें चुनाव प्रचार के लिए गुजरात जाना था। उसे रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार कर रहे हैं। पर चुनाव प्रचार रुकेगा नहीं। गुजरात का हर व्यक्ति आज 'आप' का प्रचार कर रहा है।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed