फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi Excise Policy arvind Kejriwal not appear at ED office Went on Vipassana

Delhi : आज ED के समक्ष पेश नहीं होंगे केजरीवाल, विपश्यना से 10 दिन बाद लौटेंगे; आप नेता बोले- पहले से तय था सब

Thu, 21 Dec 2023 12:44 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 21 Dec 2023 12:44 AM IST
सार

Arvind Kejriwal: सूत्रों के अनुसार वकीलों की राय लेने के बाद ही केजरीवाल ने ईडी के समक्ष पेश होने के बजाय विपश्यना पर जाने का निर्णय लिया है। वकीलों ने इस बार फिर ईडी के समन में कोई खामी निकाली है और उनकी ओर से गुरुवार को इसका खुलासा करने की संभावना है। 

विज्ञापन
delhi Excise Policy arvind Kejriwal not appear at ED office Went on Vipassana
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के प्रमुख व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे। वह कल से 10 दिन विपश्यना के लिए चले गए हैं। हालांकि, यह जानकारी नहीं दी गई है कि वह विपश्यना के लिए किस शहर में गए हैं। उन्हें विपश्यना पर मंगलवार को जाना था, लेकिन इंडिया गठबंधन की बैठक के कारण मामला एक दिन के लिए टल गया था। 

विज्ञापन

ईडी ने शराब घोटाले में पूछताछ के लिए सोमवार को उन्हें समन जारी करके गुरुवार को बुलाया है। अब तक केजरीवाल के वकीलों ने ईडी के नोटिस के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है। संभवत: वह गुरुवार को ईडी के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार वकीलों की राय लेने के बाद ही केजरीवाल ने ईडी के समक्ष पेश होने के बजाय विपश्यना पर जाने का निर्णय लिया है। वकीलों ने इस बार फिर ईडी के समन में कोई खामी निकाली है और उनकी ओर से गुरुवार को इसका खुलासा करने की संभावना है। आम आदमी पार्टी ने ईडी के कदम पर सवाल उठाते हुए कहा था कि पार्टी के वकील समन का अध्ययन कर रहे हैं और कानूनी रूप से उचित कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा आप नेताओं ने कहा था कि केजरीवाल का विपश्यना पर जाने का कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित था और यह जानकारी सार्वजनिक थी।

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल को ईडी ने अक्तूबर में भी इस मामले में समन जारी करके दो नवंबर को तलब किया था, लेकिन वह उस दौरान भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। तब उन्होंने विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त होने का हवाला देते हुए ईडी के समक्ष पेश होने का समय मांगा था, वहीं दो नवंबर को उनके वकीलों ने ईडी के समन को गैर कानूनी करार दे दिया था।

जांच से भाग रहे हैं केजरीवाल : सचदेवा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी के समन से बचकर दिल्ली से बाहर चले गए हैं, उससे लगता है कि वह जांच से भाग रहे हैं। मुख्यमंत्री का ईडी के दूसरे समन से बचना शराब घोटाले में शामिल होने की उनकी स्वीकारोक्ति को दर्शाता है। ऐसा लगता है कि वे जानते हैं कि ईडी की जांच से यह स्थापित हो गया है कि वह शराब घोटाले के पीछे मुख्य दिमाग और घोटाले के लाभार्थी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed