{"_id":"5fc487c868be416092163e1e","slug":"delhi-environment-minister-gopal-rai-who-is-covid-infected-discharge-from-hospital-advised-to-isolate-in-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन नियंत्रण में आने के बाद मंत्री गोपाल राय को मिली अस्पताल से छुट्टी, घर में रहना होगा आइसोलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन नियंत्रण में आने के बाद मंत्री गोपाल राय को मिली अस्पताल से छुट्टी, घर में रहना होगा आइसोलेट
Mon, 30 Nov 2020 11:19 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
गोपाल राय
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का ऑक्सीजन नियंत्रण में आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है, लेकिन उन्हें घर में आइसोलेट रहना होगा। डॉक्टरों के अनुसार गोपाल राय में अब कोरोना के लक्षण नहीं है इसलिए उन्हें डिस्चॉर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि वह कोरोना निगेटिव हैं। दवाओं और ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल के जरिए विषाणुओं को प्रभावी कम जरूर किया है लेकिन अभी भी वह सक्रिय हैं। होम आइसोलेशन के दौरान मंत्री गोपाल राय को प्रतिदिन चिकित्सीय परामर्श की सलाह भी दी है।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के यह तीसरे मंत्री हैं जिन्हें कोरोना होने के बाद मैक्स अस्पताल में भर्ती करना पड़ा और वहां से स्वस्थ्य होकर घर वापस आए हैं। सिसोदिया और सत्येंद्र जैन भी कोविड संक्रमित हुए थे। इन्हें पहले दिल्ली सरकार के अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन बाद में मैक्स रेफर किया गया।
विज्ञापन
इसे लेकर दिल्ली सरकार के देश में बेस्ट मेडिकल सुविधाएं देने के दावों को लेकर काफी सवाल भी उठ रहे हैं। दिल्ली सरकार ने ही मैक्स अस्पताल के लाइसेंस रद्द करने का फैसला लिया था जब यहां दो बच्चों की मौत हुई थी। अब वही मैक्स अस्पताल सरकार में मंत्रियों को कोरोना वायरस से बचा रहा है।