फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi entry becoming problem for Noida

दिल्ली की नोएंट्री है नोएडा की मुसीबत

Sat, 19 Apr 2014 01:22 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 19 Apr 2014 01:22 PM IST
विज्ञापन
Delhi entry becoming problem for Noida

पीक टाइम में दिल्ली की नो एंट्री नोएडा के लिए आफत बन रही है।

विज्ञापन


इसकी वजह से रोजाना शहर की सड़कों पर लोगों को लंबा जाम झेलना पड़ रहा है। लिहाजा जाम के झमेले से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार शाम एक बड़ा अभियान चलाया। एंट्री खुलने के इंतजार में खड़े दर्जनों भारी वाहनों के चालान काटे गए।

दिल्ली में शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है। गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा से नोएडा के रास्ते दिल्ली जाने वाले भारी वाहन नो एंट्री खुलने के इंतजार में रोजाना ओखला बैराज और दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर लंबी लाइनें लगाकर खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस पहले भी कई बार सख्त हिदायतें दे चुकी है, लेकिन वाहन चालक इनको नजरअंदाज करते रहते हैं। शुक्रवार शाम 5 बजे के बाद ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों का चालान काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब 7 बजे तक 50 वाहनों के चालान काटे गए। कई ट्रक, हाइवा और डंपरों को ओखला बैराज मार्ग से हटाकर एक्सप्रेसवे की ओर भेजा गया।

एसपी ट्रैफिक सुनीता सिंह ने बताया कि दिल्ली में नो एंट्री का नियम नया नहीं है, फिर भी वाहन चालक नो एंट्री खुलने से पहले नोएडा की सड़कें घेरकर खड़े हो जाते हैं। कार्रवाई करने के साथ ही वाहन चालकों को हिदायत दी जा रही है कि नो एंट्री खुलने से पहले ओखला बैराज या लिंक रोड पर प्रवेश न करें।


नोएडा को नो एंट्री की दरकार
दिल्ली, गाजियाबाद, फरीदाबाद की तर्ज पर नोएडा में पीक टाइम के दौरान भारी वाहनों की नो एंट्री की बड़ी जरूरत है, लेकिन पिछले कई महीनों से नो एंट्री का प्रस्ताव सरकारी फाइलों में चक्कर काट रहा है। जबकि प्रशासन की ओर से नो एंट्री का नियम जल्द लागू करने के दावे किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed