फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Elections 2025: Voters becoming aware at selfie point

Elections 2025: सेल्फी प्वाइंट पर मतदाता हो रहे जागरूक, चैट बोट पर मिलेगी पूरी जानकारी; पुलिस से ले सकेंगे मदद

Thu, 23 Jan 2025 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Jan 2025 05:49 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने महत्वपूर्ण व भीड़भाड़ वाली सार्वजनिक जगहों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए हैं। प्वाइंट ऐसे बनाए गए हैं कि हर कोई सेल्फी लेने को मजबूर हो जाता है। इन सेल्फी प्वाइंट पर मतदान के महत्व के बताने वाले जागरूकता वाले संदेश लिखे हुए हैं।

विज्ञापन
Delhi Elections 2025: Voters becoming aware at selfie point
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए दिल्ली पुलिस ने अनोखा व रोचक तरीका अपनाया है। दिल्ली पुलिस ने महत्वपूर्ण व भीड़भाड़ वाली सार्वजनिक जगहों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए हैं। प्वाइंट ऐसे बनाए गए हैं कि हर कोई सेल्फी लेने को मजबूर हो जाता है। इन सेल्फी प्वाइंट पर मतदान के महत्व के बताने वाले जागरूकता वाले संदेश लिखे हुए हैं। लोगों को प्वाइंट पर सेल्फी लेने के साथ मैसेज के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त देवेश श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान के लिए जागरूक करने के लिए जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी जिला पुलिस उपायुक्त को सभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक जगहों, ऐतिहासिक जगहों पर प्वाइंट बनाने के लिए कहा गया है। यहां काफी संख्या में लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही दिल्ली पुलिस इस बार चैट बोट एप लॉन्च करेगी। ये एप दिल्ली पुलिस के जवानों, अन्य सुरक्षा अधिकारी, अर्द्धसैनिक बलों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। एप पर चुनाव से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी मिलेगी। एप पर किसी बूथ की जानकारी, बूथ से 100 मीटर की दूरी तक के नियमों संबंधी सवालों के जवाब भी मिलेंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एप को एक-दो दिन में लॉन्च कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल पूछते ही मिलेगा जवाब
चैट बोट नाम से इस एप में सभी तरह की जानकारियों व नियमों को डेटा बैंक है। इस पर गूगल की तरह कुछ भी सवाल पूछने पर तुरंत जानकारी मिल जाएगी। सवाल पूछते ही कुछ ही सेकंड में उत्तर आपके कप्यूटर की स्क्रीन पर होगा।


25 से ज्यादा जगहों पर बनाए सेल्फी प्वाइंट
दक्षिण-पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि जिला पुलिस ने 25 से ज्यादा जगहों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए हैं। सत्यनिकेतन मार्केट, सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी, पीवीआर प्रिया मार्केट, एंबिएंस व डीएलएफ मॉल, प्रोमाडाइस मॉल आदि जगहों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed