फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Elections 2025 Campaigning ends Voting will be held on 5th February

Delhi Elections 2025: प्रचार सामाप्त... 5 फरवरी को होगा मतदान, 699 उम्मीदवारों के भाग्य का होगा फैसला

Mon, 03 Feb 2025 10:53 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 03 Feb 2025 10:53 PM IST
सार

चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने के लिए इस बार एक लाख से अधिक कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसमें दिल्ली पुलिस के 35 हजार जवान, 19 हजार हाेमगार्ड और 220 कंपनियां केद्रीय सुरक्षा बलों की होंगी।

विज्ञापन
Delhi Elections 2025 Campaigning ends Voting will be held on 5th February
दिल्ली विधानसभा चुनाव में 699 उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी की 70 विधानसभा सीटों पर कल यानि बुधवार को मतदान होगा। इस बार 699 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 13000 से अधिक मतदान केंद्रों पर 1.56 करोड़ मतदाता करेंगे। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव प्रचार सोमवार शाम 6 बजे खत्म हो गया। सात जनवरी को चुनाव की घोषणा होते ही दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हुई थी। 10 से 17 जनवरी तक नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। 

विज्ञापन


दिल्ली 70 विधानसभा सीटों पर पांच फरवरी को सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। यदि कोई छह बजे तक लाइन में लग गया तो वह मतदान कर सकेगा, चाहे कितना भी समय लगे। मंगलवार शाम को ईवीएम मतदान कर्मियों को सौंप दी जाएगी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, एक ईवीएम में 16 प्रत्याशियों के ही चुनाव चिह्न हो सकते हैं। इससे अधिक उम्मीदवार होने पर दूसरी ईवीएम रखी जाती है। नई दिल्ली और जनक पुरी में विधानसभा में दो ईवीएम रखी जाएगी। वहीं आपात स्थिति के लिए करीब 20 प्रतिशत ईवीएम रिजर्व में रखी जाएंगी, ताकि मतदान वाले दिन कहीं कोई खराबी या ईवीएम में समस्या आती है तो तत्काल बदलकर मतदान को सुचारू रखा जाए। 

विज्ञापन

एक लाख से अधिक कर्मचारियों की होगी तैनाती...
चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने के लिए इस बार एक लाख से अधिक कर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसमें दिल्ली पुलिस के 35 हजार जवान, 19 हजार हाेमगार्ड और 220 कंपनियां केद्रीय सुरक्षा बलों की होंगी। अन्य दिल्ली सरकार के कर्मी शामिल होंगे। 2696 मतदान स्थानों में 13766 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इसमें 70 मतदान केंद्र, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक, विशेष रूप से महिला कर्मचारियों द्वारा प्रतिबंधित किए जाएंगे। वहीं 70 मतदान केंद्रों का प्रबंधन और संचालन पूरी तरह से दिव्यांगों द्वारा किया जाएगा। मतदाताओं को बूथ परिसरों में आसानी से अपने मतदान केंद्र खोजने में सहायता करने के लिए सभी जिला चुनाव अधिकारी रंग कोड के अनुसार मतदान केंद्र स्थापित करेंगे। किसी विशेष मतदान केंद्र को सौंपा गया विशिष्ट रंग कोड मतदाता सूचना पर्ची से किया जाएगा। जरूरतमंद मतदाताओं के लिए 4,217 व्हीलचेयर उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त, छोटे बच्चों वाले माता-पिता की सहायता के लिए एक क्रेच सुविधा उपलब्ध होगी। 

सुबह जल्दी शुरू होगी मेट्रो...
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजधानी में वोटिंग के दिन 5 फरवरी (मतदान) और मतगणना के दिन 8 फरवरी को सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं जल्दी शुरू होंगी। डीएमआरसी के प्रिंसिपल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, कॉर्पोरेट कम्यूनिकेशंस अनुज दयाल ने बताया कि इन दो दिनों में सुबह 4 बजे अपने टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो चलेंगी, ताकि चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात कर्मचारी इस सुविधा का लाभ उठा सकें। सुबह 6 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो चलेंगी। सुबह 6 बजे के बाद पूरे दिन नियमित मेट्रो ट्रेन सेवाएं चलेंगी। उन्होंने बताया कि चुनाव ड्यूटी के बाद देर से लौटने वाले मतदान अधिकारियों/कर्मचारियों की सुविधा के लिए सभी लाइनों पर अंतिम मेट्रो सेवाओं को भी 5/6 फरवरी 2025 की मध्यरात्रि को बढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन

कतार प्रबंधन प्रणाली एप से आसानी से मतदान केंद्र पहुंचेंगे मतदाता...
कतार प्रबंधन प्रणाली एप और वेबपेज मतदाताओं को मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर वास्तविक समय की भीड़ के स्तर की निगरानी की जानकारी देगा। इस एप के साथ मतदाता लाइव भीड़ अपडेट तक पहुंच सकते हैं, जिससे उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचने में आसानी होगी। 

इतने हैं मतदाता...
कुल मतदाता :-15614000
पुरुष :-8376173
महिला :-7236560
अन्य :-1267

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed