दिल्ली चुनाव: पानी की बचत पर खाते में पैसा भेजेगी कांग्रेस, यह है योजना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार की ओर से हर घर को प्रतिमाह 20 हजार लीटर तक पानी मुफ्त देने को जनता के साथ धोखा बताते हुए कांग्रेस ने जल संरक्षण की ओर भी कदम बढ़ाया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने वादा किया है कि कांग्रेस सरकार आने पर 20 हजार लीटर तक पानी मुफ्त देंगे ही, लेकिन पानी बचाने के लिए भी जनता को प्रोत्साहित करेंगे। हम 20 लीटर से अधिक पानी की बचत करने वालों को 30 पैसे प्रति लीटर इंसेटिव देंगे। ऐसे में कोई परिवार हर माह 100 लीटर पानी बचाता है तो उसे 30 रुपये दिए जाएंगे।
चोपड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुफ्त पानी के नाम पर माफिया को बढ़ावा मिला है जबकि लीकेज के मद में भी करोड़ों का नुकसान हो रहा है, लेकिन कांग्रेस सरकार आने पर 20 लीटर से अधिक पानी की बचत करने वालों के खाते में पैसे भेजे जाएंगे। उन्होंने कहा दिल्ली में पानी की बढ़ती किल्लत को देखते हुए बेहतर भविष्य के लिए पानी की बचत बेहद जरूरी है।
पानी बचाएं, पैसे पाएं योजना
चोपड़ा ने कहा कि पानी बचाएं, पैसे पाएं योजना के पीछे मकसद यह है कि पानी की बचत के साथ किल्लत भी न रहे। वाटर हार्वेस्टिंग को और अधिक बढ़ावा दिया जाएगा। पानी सबका अधिकार है, इसलिए इसकी बचत पर अधिक ध्यान देना जरूरी है।
70 फीसदी तक गिर चुका है भूजल स्तर
सुभाष चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली में भूजल स्तर 70 फीसदी नीचे चला गया है। कोर्ट में भी दिल्ली सरकार मान चुकी है कि 700 ट्यूबवेल और 5000 पंप अवैध तौर पर चल रहे हैं। चोपड़ा ने इसका हवाला देते हुए कहा कि केजरीवाल ने 20 हजार लीटर पानी देने का दावा कर दिल्लीवासियों को ब्लैकमेल कर रहे हैं। यह चुनाव की राजनीति है, लेकिन दिल्ली के बेहतर भविष्य का ध्यान रखने वाले आप को समर्थन नहीं देंगे।
पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा ने कहा कि इस स्कीम की शुरुआत के पहले न तो कोई सर्वे किया गया और न ही जल बोर्ड के पास डाटा है। हजारों घर ऐसे है, जहां किसी के न रहने पर भी पानी की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ानी की बर्बादी जल्द नहीं रुकी तो दिल्ली में पानी 50 रुपये प्रति लीटर में भी उपलब्ध न हो। उन्होंने आरओ के बढ़ते इस्तेमाल और माफिया की वजह से हो रही पानी की बर्बादी रोकने की मांग की।
लीकेज के कारण 40 फीसदी पानी की हो रही है बर्बादी
अलका लांबा ने कहा कि हरियाणा से दिल्ली पानी की खरीद कर रही है, लेकिन 40 फीसदी पानी लीकेज के कारण बर्बाद हो रहा है। पानी की खरीद के मद में हरियाणा को करोड़ों का बकाया दिया जाना है जबकि दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में वाणिज्यिक तौर पर पानी की बिक्री का सिलसिला जारी है। लांबा ने आरोप लगाया कि चांदनी चौक में अभी भी हजारों घरों में पानी इकट्ठा कर, मुफ्त पानी लेकर बिक्री की जा रही है। इस पर शिकंजा कसना बेहद जरूरी है।