फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election Result 2025 BJP wins four out of 12 reserved seats Aam Aadmi Party wins eight seats

Delhi Election Result: 12 आरक्षित सीटों में से चार पर खिला कमल...आप को मिलीं आठ; फिर भी हाथ न आई सत्ता की चाबी

Sun, 09 Feb 2025 09:25 AM IST
शाहरुख खान नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली
नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 09 Feb 2025 09:25 AM IST
सार

12 आरक्षित सीटों में से चार पर भाजपा को जीत मिली, जबकि आठ पर आम आदमी पार्टी जीती। बवाना, सुल्तानपुर माजरा, करोल बाग, मंगोलपुरी, मादीपुर, पटेल नगर, अंबेडकर नगर, देवली, त्रिलोकपुरी, कोंडली, सीमापुरी और गोकलपुर आरक्षित सीटें हैं। 

विज्ञापन
Delhi Election Result 2025 BJP wins four out of 12 reserved seats Aam Aadmi Party wins eight seats
Delhi Election Result - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा के चुनाव में इस बार ऐतिहासिक तिलिस्म भी टूटा है। 12 आरक्षित सीटों में से आम आदमी पार्टी (आप) के खाते में 8 सीटें आई हैं, लेकिन फिर भी उसके हाथों में सत्ता की चाबी नहीं आई। 
विज्ञापन

वहीं, अन्य सुरक्षित सीटों में से चार पर कमल खिला है।

ऐसे में भाजपा चार सीटों पर किला फतेह कर सत्ता के गलियारे में चली गई है। 1993 के बाद पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि जिस पार्टी ने बहुमत में सुरक्षित सीट जीती, वह सरकार का सुख नहीं भोग सकेगी। बवाना, सुल्तानपुर माजरा, करोल बाग, मंगोलपुरी, मादीपुर, पटेल नगर, अंबेडकर नगर, देवली, त्रिलोकपुरी, कोंडली, सीमापुरी और गोकलपुर आरक्षित सीटें हैं।
विज्ञापन


वर्ष 1952 के चुनाव में कोई भी आरक्षित सीट नहीं थी, लेकिन 1967 में महानगर परिषद के गठन के दौरान पहली बार अनुसूचित जाति के लिए सात सीटें आरक्षित की गईं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में 56 विधानसभा क्षेत्रों में 49 सीटें सामान्य और सात सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थीं। वहीं, 1993 में विधानसभा गठन के बाद कुल 13 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गईं, जबकि वर्ष 2008 में परिसीमन के दौरान सुरक्षित सीटों की संख्या घटकर 12 रह गईं।
 

किस प्रत्याशी को कितने मत

चुनाव आयोग के मुताबिक, अंबेडकर नगर से आप उम्मीदवार डॉ. अजय दत्त को 46,285 वोट मिले। उन्होंने भाजपा के खुशीराम चुनार को 4,230 मतों से हराया। वहीं, कांग्रेस के जयप्रकाश को 7,172 वोट मिले। देवली से आप उम्मीदवार प्रेम चौहान ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार दीपक तंवर को 36,680 वोटों से हराया। 


 

कांग्रेस के राजेश चौहान को 12,211 वोट मिले। गोकलपुर से आप उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार ने भाजपा के प्रवीण निमेश को 8,207 मत से हराया। कांग्रेस के ईश्वर सिंह 5,905 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। करोल बाग से आप के उम्मीदवार विशेष रवि ने भाजपा के दुष्यंत गौतम को 7,430 वोटों से हराया। 

 

कोंडली से आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने भाजपा की प्रियंका गौतम को 6,293 वोटों से हराया। बवाना से भाजपा उम्मीदवार रविंदर इंद्राज सिंह ने आप उम्मीदवार जय भगवान उपकार को 31,475 मतों से शिकस्त दी।

 

आप की दिग्गज नेता राखी मादीपुर से हारीं
मादीपुर से भाजपा के उम्मीदवार कैलाश गंगवाल ने आप की दिग्गज नेता राखी बिड़लान को 10,899 मतों से हराया। मंगोलपुरी से भाजपा के प्रत्याशी राजकुमार चौहान ने आप के उम्मीदवार राकेश जाटव को 6,255 मतों से हराया। 
 

पटेल नगर से आप उम्मीदवार प्रवेश रतन ने आप को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राजकुमार आनंद को 4,049 मतों से शिकस्त दी। सुल्तानपुर माजरा से आप उम्मीदवार मुकेश कुमार अहलावत ने भाजपा के कर्म सिंह कर्मा को 17,126 वोटों से हराया। 
 

सीमापुरी से आप उम्मीदवार वीर सिंह धींगान ने भाजपा प्रत्याशी कुमारी रिंकू को 10,368 वोट से हराया। त्रिलोकपुरी से भाजपा प्रत्याशी रविकांत ने आप की अंजना पर्चा को महज 392 मत से हराया।

 

विधानसभा चुनाव व परिणाम में आरक्षित सीटों का ब्योरा
  • 2003 : कांग्रेस 10 सीटों पर जीती। दो सीटों पर भाजपा को जीत मिली। सरकार कांग्रेस की बनी।
  • 2008 : कांग्रेस ने 9, भाजपा ने 2, बसपा ने एक सीट पर जीत हासिल की। कांग्रेस ने सरकार बनाई।
  • 2013 : आप को 9, भाजपा को 2 और कांग्रेस को 1 सीट पर जीत मिली। आप-कांग्रेस ने गठबंधन सरकार बनाई।
  • 2015-2020 : सभी सीटों पर आप को जीत मिली। आप ने सरकार बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed