फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Tilak Nagar voters are troubled by electricity, water and parking problems

Delhi Election 2025: बिजली, पानी और पार्किंग की समस्या से तिलक नगर के मतदाता परेशान, लोगों ने बताई समस्याएं

Tue, 21 Jan 2025 05:31 AM IST
विजय पुंडीर राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Jan 2025 05:31 AM IST
सार

पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आने वाला तिलक नगर का इलाका कमर्शियल हब है। यह विधानसभा क्षेत्र मादीपुर, राजौरी गार्डन, हरि नगर, नजफगढ़, जनकपुरी, विकासपुरी, द्वारका, मटियाला और उत्तम नगर के साथ पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Tilak Nagar voters are troubled by electricity, water and parking problems
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिलक नगर विधानसभा क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क पर अवैध पार्किंग की समस्या बड़ी समस्या है। लोगों का कहना है कि बिजली का बढ़ा बिल जेब पर भारी पड़ रहा है। यहां आने वाला गंदा व बदबूदार पानी पीने के लायक नहीं है। अवैध पार्किंग से लोगों को हर दिन दो चार होना पड़ रहा है।  

विज्ञापन


पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आने वाला तिलक नगर का इलाका कमर्शियल हब है। यह विधानसभा क्षेत्र मादीपुर, राजौरी गार्डन, हरि नगर, नजफगढ़, जनकपुरी, विकासपुरी, द्वारका, मटियाला और उत्तम नगर के साथ पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। तिलक नगर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लगभग 20 किलोमीटर और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 17 किलोमीटर दूर स्थित है। यह इलाका ब्लू लाइन मेट्रो से जुड़ा है। दो बार से यहां आम आदमी पार्टी को का कब्जा है। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीते थे।

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी चौथी बार जीत दर्ज करने उतरी
1993 के चुनाव में भाजपा के ओपी बब्बर और कांग्रेस के तरविंदर सिंह मारवाह दूसरे नंबर पर थे। 1998 कांग्रेस के जसपाल सिंह ने भाजपा के ओपी बब्बर को हराया था। 2003 में भाजपा के ओपी बब्बर की जीत हुई और कांग्रेस के जसपाल सिंह को हार का सामना करना पड़ा। 2008 में भाजपा के ओपी बब्बर की जीत हुई। वहीं कांग्रेस की डॉक्टर अनिता बब्बर की हार हुई थी। 2013 में आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह की जीत हुई वहीं भाजपा के राजीव बब्बर की हार हुई। 2015 में आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह की जीत हुई वहीं भाजपा के राजीव बब्बर की हार हुई। वहीं, 2020 में भी जरनैल सिंह की जीत हुई है। वहीं राजीव बब्बर की हार हुई। 2025 में जरनैल सिंह का कांग्रेस के पीएस बावा और भाजपा की श्वेता सैनी ने मुकाबला है।

हम पहले ही महंगाई से जूझ रहे हैं, अब बिजली के बिलों ने जीना मुश्किल कर दिया है। हर महीने बिल बढ़ता जा रहा है, जबकि हमारी आय वही है। सरकार को आम जनता की परेशानी समझनी चाहिए। - पुष्पा कटारिया

अवैध पार्किंग से सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड भी समय पर नहीं पहुंच पाती। प्रशासन को इसे गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। -चंचल कुमार

गंदगी के ढेर हर जगह लगे हुए हैं। मच्छरों और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। हम बार-बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। सफाई व्यवस्था को तुरंत सुधारने की जरूरत है। -लक्ष्मी कटारिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed