फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Sanjay Singh says votes are being cut deliberately

Delhi Election 2025: संजय सिंह का भाजपा पर फिर हमला, बोले- जानबूझकर काटे जा रहे वोट; लोग सालों से हैं यहां

Fri, 03 Jan 2025 12:56 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 03 Jan 2025 12:56 PM IST
सार

दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के बीच आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र में लोगों के वोट काटने का अभियान चल रहा है। ये लोग यहां सालों से रह रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Sanjay Singh says votes are being cut deliberately
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र पहुंचे। जहां उन्होंने उन मतदाताओं से मुलाकात की है। जिनके नाम आम आदमी पार्टी के अनुसार मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं।

विज्ञापन

 


वहां मौजूद लोगों के बीच संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अरविंद केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र में जानबूझकर वोट कटवा रही है। ताकि लोगों को सुविधाएं न मिल पाए। साथ ही पता भी कटवा रहे हैं। इस मामले की जांच होनी चाहिए।

पूर्वांचलियों को रोहिंग्या कहकर अपमानित कर रहीं भाजपा: संजय सिंह
आप सांसद संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा पूर्वांचलियों को बांग्लादेशी और रोहिंग्या कहकर अपमानित करना बंद करे। हम किसी भी हाल में पूर्वांचल के लोगों के वोट काटने नहीं देंगे। अभी तक शाहदरा में 11 हजार, जनकपुरी में 4,874, तुगलकाबाद में 2,435, पालम में 1,641, करवाल नगर में 3,260 समेत कई विधानसभा क्षेत्रों में हजारों वोट कटवाने के लिए आवेदन दिए गए हैं। नई दिल्ली में मेरी पत्नी का वोट भी कटवाने का आवेदन दिया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने हास्यास्पद बात की। आज अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ बोल रहे हैं। सुल्तानपुर की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि यह वीरेंद्र सचदेवा व उनकी पार्टी को भेंट कर रहा हूं। इसमें मेरी माता राधिका सिंह और पिता दिनेश सिंह के नाम हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में न मेरा नाम है और न मेरी पत्नी का नाम है।

पूर्वांचलियों के नाम वोटर लिस्ट हटाए गए: आप
आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने भाजपा पर पूर्वांचलियों के नाम वोटर लिस्ट से कटवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शाहदरा में रंगे हाथों पकड़े गए भाजपा नेता विशाल भारद्वाज ने अवैध रूप से मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए 11,018 आवेदन दाखिल किए। इसी तरह नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए 5500 और नए नाम जुड़वाने के लिए 7500 आवेदन दाखिल किए गए। भाजपा पूर्वांचलियों से भेदभाव करती है।

जानबूझकर उनके वोट कटवा रही है। आप सांसद संजय सिंह की पत्नी का नाम कटवाने के लिए दो आवेदन दाखिल किए गए हैं, जहां तक अवैध प्रवासियों का सवाल है तो केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने दिल्ली में रोहिंग्याओं को बसाने की बात स्वीकार की है। भाजपा अपने झूठ के बोझ तले दब रही है और दिल्ली की जनता दिखावे को देख रही है। बिना किसी मुख्यमंत्री के चेहरे, योजना, विकास मॉडल के सहारे भाजपा मैदान में है। लिहाजा, अनैतिक हथकंडे अपना रही है। भाजपा के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा खुलेआम धन बांटने का दावा करते हैं। फिर भी कोई जांच नहीं होती।

गरीबों के वोट तो आप ही कटवा रही: भाजपा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बृहस्पतिवार को कहा कि आप गरीबों के वोट तो कटवा ही रही है। साथ ही, कई गणमान्य नागरिकों के भी वोट कटवाने का काम कर रही है। नौसेना के वाइस एडमिरल संजय भल्ला, लोकसभा के जनरल सेक्रेटरी उत्पल कुमार सिंह और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बेटे सुलेमान अंसारी के वोट कटवाने की कोशिश की जानकारी मिली है। आप के राज्यसभा सांसद ने अपना ही वोट कटवाने के लिए तीन-तीन बार आवेदन किया है, ताकि इस आरोप को भाजपा पर लगाया जा सके। चुनाव अधिकारियों और पुलिस के सामने एक हैरान करने वाला मामला भी सामने आया है, जब दिल्ली की एक झुग्गी बस्ती निवासी तरुण चौटाला के नाम पर 108 व्यक्तियों के वोट काटने के लिए आवेदन आए हुए हैं। भाजपा फर्जी वोटों को हटाने के लिए जो अभियान चला रही है, उससे आप नेता बौखला गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed