फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi cm Atishi said BJP is doing drama of going to slums in conference and manish target amit shah

Delhi Election: सीएम आतिशी ने भाजपा को घेरा, बोलीं- ये सब झुग्गी में जाने का ड्रामा, सिसोदिया ने भी कसा तंज

Mon, 16 Dec 2024 12:16 PM IST
अनुज कुमार एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 16 Dec 2024 12:16 PM IST
सार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के आगमन के साथ ही सियासी गलियारों में सियासत शुरू हो गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा झुग्गी में जाने का ड्रामा कर रही है। वहीं मनीष सिसोदिया ने अमित शाह और हरदीप सिंह पुरी पर निशाना साधा।

विज्ञापन
Delhi cm Atishi said BJP is doing drama of going to slums  in conference and manish target amit shah
सीएम आतिशी की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियों जोरों पर हैं। इसी बीच आम आदमी पार्टी और भाजपा एक दूसरे पर निशाना साध रही हैं। सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधा है। सीएम आतिशी ने कहा कि भाजपा झुग्गी में जाने का ड्रामा कर रही है।

विज्ञापन


सीएम आतिशि ने कहा कि उन्हें (भाजपा) वोट मत देना क्योंकि पांच साल के लिए वो आपकी जरूरतों को पूरा नहीं करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने पांच सालों में आपकी जरूरतों को पूरा करेंगे। उन्होंने फ्री बिजली, फ्री पानी, सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा, मोहल्ला क्लीनिक में फ्री इलाज हो रहा है। अरविंद केजरीवाल ऐसे नेता हैं जो झुग्गी में रहने रहने वाले लोगों की फिक्र करते हैं। झुग्गी झुपड़ी वाले लोग भाजपा नेताओं से संभल कर रहें। क्योंकि वे आपकी झुग्गी तोड़ेंगे और आपका वोट भी काट देंगे। 
विज्ञापन

 
मनीष सिसोदिया ने अमित शाह पर निशाना साधा
इसी बीच आम आदमी पार्टी के जंगपुरा से उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को स्कूल, बिजली, अस्पताल पर काम करने की जिम्मेदारी दी थी। उन्होंने सरकारी अस्पतालों पर काम किया और उन्हें बेहतर बनाया। अब 24 घंटे बिजली आती है, बिजली का बिल शून्य है, सरकारी स्कूल अब शानदार हैं। 

आगे कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को जो भी जिम्मेदारियां दी थीं, उन्होंने उन्हें बखूबी निभाया। वहीं दूसरी ओर दिल्ली के लोगों ने अमित शाह और भाजपा को कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी दी। लेकिन उनके पद पर रहते हुए क्या हुआ? कानून व्यवस्था बिगड़ गई, हत्याएं हो रही हैं। गोलीबारी हो रही है। इसलिए, लोगों को लगता है कि अमित शाह कानून व्यवस्था को संभालने में असमर्थ हैं। 
 
वहीं मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि इस चुनाव में लोगों की चेतावनी है कि अमित शाह या तो कानून-व्यवस्था सुधारें, नहीं तो लोग जानते हैं कि कैसे करना है। रोहिंग्या मुद्दे पर वे कहते हैं। हरदीप सिंह पुरी का ट्वीट था कि हम दिल्ली में रोहिंग्याओं का पुनर्वास कर रहे हैं। इसलिए हरदीप पुरी को 2022 के अपने ट्वीट के बारे में जवाब देना चाहिए। उन्हें जवाब देना चाहिए कि उन्होंने रोहिंग्याओं का पुनर्वास कहां किया।


झुग्गी वासियों से भाजपा कर रही सीधा संवाद
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने झुग्गी क्लस्टरों पर विशेष तौर पर फोकस किया है। बी और सी कैटगरी वाली उन सीटों पर जोर लगा रही है जहां कांग्रेस के परंपरागत वोट आम आदमी पार्टी की तरफ चले गए थे। लोकसभा चुनाव परिणाम में भी यह स्पष्ट तौर पर दिखा था। लिहाजा इस वोट बैंक को अपने खाते में लाने की मुहिम तेज की है। पिछले पांच महीने से यह अभियान चल रहा है। पार्टी ने झुग्गी विस्तारकों और झुग्गी पालकों की नियुक्ति की है। इसी कड़ी में रविवार को झुग्गी वासियों से भाजपा नेता सीधा संवाद किए और रात्रि प्रवास भी किया।

प्रदेश भाजपा इस अभियान के तहत 1194 झुग्गी क्लस्टरों में झुग्गीवासियों के साथ रात्रि भोजन किया और उनकी समस्याओं से अवगत हुए और समाधान की गारंटी दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, दुष्यंत गौतम आराम बाग पहाड़गंज, नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता बादली इंडस्ट्रियल एरिया, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी वीपी कैम्प तुगलकाबाद, योगेंद्र चंदोलिया एचएमबी झुग्गी, कमलजीत सहरावत मटियाला गोयला डेयरी, प्रवीण खंडेलवाल श्रीराम चौक वजीरपुर इंडस्ट्रियल एरिया, बांसुरी स्वराज बिंदुसार कैंप ग्रेटर कैलाश, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल जेजे कैंप आनंद विहार, जम्मू कश्मीर के सह प्रभारी आशीष सूद जेजे कॉलोनी पंखा रोड में, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हर्ष वर्धन सफेदा बस्ती जेजे कैंप कृष्णा नगर, पूर्व सांसद प्रवेश साहिब सिंह ने बीआर कैंप तीन मूर्ति में और रमेश बिधूड़ी ने कर्पूरी ठाकुर कैंप में रात्रि प्रवास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed