Delhi Assembly Election 2025 Live: केजरीवाल का हमला, बोले- भाजपा सरकार बनी तो बंद हो जाएंगे मोहल्ला क्लीनिक
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Live Updates: दिल्ली में विधानसभा के लिए के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। हर सीट पर पार्टी प्रत्याशी प्रचार कर रहे हैं। आज नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है। मतदान की तारीख 5 फरवरी और गिनती की तारीख 8 फरवरी है। दिल्ली चुनाव से जुड़ी अपडेट के लिए यहां पढ़ें...
लाइव अपडेट
'भाजपा सरकार बनी तो बंद हो जाएंगे मोहल्ला क्लीनिक'
'अरविंद केजरीवाल से जान छुड़ानी है'
दिल्ली चुनाव के बीच राजौरी गार्डन से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि भाजपा पार्टी द्वारा जब से यह तय किया गया है कि नारी समिति योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये दिए जाएंगे। तब से दिल्ली की बहनों ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल से जान छुड़ानी है। हमारी योजनाओं के ऊपर किसी किस्म का कोई विराम नहीं है। जनकल्याण योजनाएं किसी कीमत पर रोकी नहीं जाएंगी। दिल्ली के लोग एक तरफा कह रहे हैं कि हम कमल का बटन दबाएंगे और भाजपा को जिताएंगे।दिल्ली में बीजेपी की उपलब्धियां' नाम की किताब आप ने की जारी
चुनावी माहौल के बीच आम आदमी पार्टी के नेता लगातार भाजपा पर कटाक्ष कर रहे हैं। ताजा हमला आप सांसद संजय सिंह ने 'दिल्ली में बीजेपी की उपलब्धियां' शीर्षक वाली खाली पन्नों वाली एक किताब जारी की। सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज तक जनता से किए गए वादों में भाजपा ने क्या-क्या उपलब्धियां हासिल की हैं। उसका लेखा-जोखा आप एक किताब के रूप में जारी करने जा रही है। इस किताब में सब लिखा है कि 15 लाख रुपए आपके खाते में पहुंच रहे हैं या नहीं, पक्के मकान कितने लोगों को मिले हैं। फसल का दाम दोगुना हो गए। पेट्रोल 50 रुपए पहुंच गया है।इस किताब के प्रत्येक पन्ने में भाजपा की उपलब्धियां लिखी हुई हैं।भारतीय झूठा पार्टी का ये है सच l AAP राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln जी की महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता l LIVE https://t.co/TWBYh5OO0s
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) January 20, 2025
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
दिल्ली में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज और उम्मीदवार शिखा राय ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि शिखा जी को बहुत-बहुत बधाई। आज चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ है और ये जो आप जनसमर्थन देख रहे हैं, वो इस बात का परिचायक है कि आम आदमी पार्टी ने एक दशक तक सिर्फ यहां सत्ता संभाली है। लेकिन कोई जिम्मेदारी नहीं है और अब दिल्ली की जनता बदलाव के लिए तैयार है। आम आदमी पार्टी के बहाने नहीं बदलाव चाहिए। दिल्ली में भाजपा की सरकार चाहिए। मैं जानती हूं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पांच फरवरी का दिन दिल्ली की मुक्ति का दिन होगा। दिल्ली में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार का जलवा होगा। दिल्ली एक विकसित राष्ट्र की विकसित राजधानी भी होगी।भाजपा नेत्री शिखा राय का सौरभ भारद्वाज पर तंज
भाजपा नेत्री शिखा राय ने कहा कि सौरभ भारद्वाज केवल अपनी ब्रांडिंग के ऊपर वोट मांग रहे हैं। ग्रेटर कैलाश की जनता उनसे कह रही है कि केवल अच्छा होने से कुछ नहीं होता है। जब तक आप काम नहीं करेंगे तब तक हम आपको अपना विधायक नहीं चुनेंगे। इस बार जनता परिवर्तन चाहती है। इसलिए हमारा कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं है।भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने फिर आप को घेरा
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के घोटालों की बात करने आई थी। लेकिन उनका छाप जो आप है वो A- अराजकता, अलगाववाद, आतंकवाद, अफवाहें फैलाने और अपराधियों को शरण देने के लिए जाना जाता है। ऐसी कौन सी मजबूरी है कि इन देशविरोधी ताकतों से हाथ मिलाना जरूरी है। अफजल गुरु की फांसी की सजा माफ कराने के लिए किसकी एनजीओ सामने आई, किसके रिश्तेदार और मां-बाप उसका हिस्सा थे? आतिशी और अरविंद केजरीवाल इसका जवाब देंगे या होंठ सिले रहेंगे।स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल को दी चुनौती, बोलीं- मेरे साथ झुग्गियों में आएं
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली की हालत पहले कभी इतनी खराब नहीं रही। सड़कें टूटी हुई हैं। सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। हर जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। लोगों के घरों में दूषित पानी आ रहा है। द्वारका की कॉलोनियों और भलस्वा की झुग्गियों में गंदा नल का पानी आ रहा है। पानी इतना दूषित है कि अगर कोई इसे छू भी ले तो बीमार पड़ सकता है। पानी मुफ़्त है लेकिन लोगों को हर दिन बाहर से साफ पानी खरीदने के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं। जबकि 'शीश महल' में करोड़ों की जलापूर्ति व्यवस्था है। मैं अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित करती हूं कि वे मेरे साथ झुग्गियों में आएं, न कि केवल उन जगहों पर जाएं जहां उनके समर्थक हैं।#WATCH | Delhi: Rajya Sabha MP Swati Maliwal says, "... Dehli has never been in a worse condition. Roads are broken, sewers are overflowing, there are heaps of garbage everywhere, and people are getting contaminated water in their homes... Colonies in Dwarka and slums in Bhalswa… pic.twitter.com/pcxDA6CLtb
— ANI (@ANI) January 20, 2025
अपना अहंकार छोड़ें केजरीवाल: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि घोगा भवन नरेला में 50,000 से अधिक फ्लैट हैं। केंद्र सरकार ने 60 फीसदी से अधिक धन लगाया है। ये फ्लैट सफाई कर्मचारियों और मजदूरों को आवंटित किए जा सकते थे। लेकिन अरविंद केजरीवाल तीन बार सीएम बनने के बाद भी इसमें बाधा डालते रहे ताकि गरीब लोगों को इसका लाभ न मिले। अब जब चुनाव होने वाले हैं, तो वे घोषणा कर रहे हैं कि वे गरीबों को घर देंगे। यहां 50,000 फ्लैट हैं और यदि आप अपना अहंकार और अहम छोड़ने के लिए तैयार हैं, तो मोदी सरकार इसे ठीक करने और इसे फिर से लोगों को देने के लिए तैयार है।#WATCH | Delhi | Delhi BJP President Virendraa Sachdeva says, " ...There are more than 50,000 flats in Ghoga Bhavan Narela, central govt has invested more than 60% of the money, these flats could have been allotted to sanitation workers and labourers but Arvind Kejriwal, even… pic.twitter.com/oPQ2zdzeqW
— ANI (@ANI) January 20, 2025
राहुल गांधी के बयान पर बोले कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ उनके 'भारतीय राज्य' वाले बयान पर दर्ज मामले पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि भाजपा संविधान को तोड़ना-मरोड़ना चाहती है। कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। संवैधानिक संस्थाएं भाजपा के इशारे पर काम कर रही हैं। उन्होंने इस पर सवाल उठाया, जो कि विपक्ष के नेता के तौर पर उनका कर्तव्य है। भाजपा राहुल गांधी से डरती है, इसलिए वे उनके खिलाफ मामले दर्ज करते रहते हैं।#WATCH | Delhi: On case filed against Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi over his 'Indian state' remark, Congress leader Pramod Tiwari says, "BJP wants to break and twist the Constitution. Congress and especially Rahul Gandhi is bounded and determined to protect the… pic.twitter.com/9V0idLtwNX
— ANI (@ANI) January 20, 2025
दिल्ली में 26 जनवरी के बाद राहुल गांधी की पदयात्रा
नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि कल कहा गया कि राहुल गांधी पदयात्रा नहीं कर पाएंगे। ये कार्यक्रम 26 जनवरी के बाद फिर से आयोजित किए जाएंगे।। उन्होंने आगे कहा कि प्रवेश वर्मा और आम आदमी पार्टी अपने बनाए मुद्दों पर आपस में लड़ रहे हैं। हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं।#WATCH | Delhi: Congress candidate from New Delhi assembly seat Sandeep Dikshit says, "Yesterday it was said that he (Rahul Gandhi) will not be able to do the padyatra... These programs will be held again after 26 January."
— ANI (@ANI) January 20, 2025
He further says, "Parvesh Verma and Aam Aadmi Party are… pic.twitter.com/UbKvvev2ID