{"_id":"6af523e0676193889d0a263a","slug":"bhai-dooj-traffic-chaos-in-agra-3-km-traffic-jam-one-hour-wait-at-expressway-toll-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई दूज पर धरे रह गए इंतजाम: हाईवे से एक्सप्रेसवे तक वाहनों की कतारें, घंटों जाम में कराहते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई दूज पर धरे रह गए इंतजाम: हाईवे से एक्सप्रेसवे तक वाहनों की कतारें, घंटों जाम में कराहते रहे लोग
Thu, 12 Nov 2026 07:56 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:56 AM IST
सार
भाई दूज पर आगरा में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। शहर के चौराहों से लेकर हाईवे और एक्सप्रेसवे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। एत्मादपुर में तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा तो फतेहाबाद में टोल पार करने में एक घंटे तक का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाई दूज पर घरों से निकले लोगों को पहले शहर के जाम से जूझना पड़ा। इसके बाद हाईवे और एक्सप्रेसवे पर घंटों लगे जाम से कराह उठे।एत्मादपुर में तीन किमी. लंबी लाइन लग गई। पुलिस को सर्विस रोड पर वाहन रोकने पड़े। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद में टोल पार करने में एक घंटे लग गया। हाईवे पर सिकंदरा, अरतौनी तक फंसे रहे। सैंया और किरावली में भी यही हाल रहा।
शहर में हाईवे के भगवान टाकीज, वाटर वर्क्स चौराहे और रामबाग पर ट्रैफिक घंटों तक फंसा रहा। रोडवेज बसें भी जाम का कारण बनी रहीं। बिजलीघर, साकेत कॉलोनी रोड, यमुना किनारा रोड, बल्केश्वर, पंचकुइयां, लोहामंडी रोड पर भी घंटों तक लोग जाम में फंसे। सुबह 11 बजे से ही आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा। आगरा की तरफ आने वाले मार्ग पर टूंडला स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज से तहसील चौराहे तक करीब दो किमी. तक वाहनों की लाइन लग गई। बुढि़या के ताल से बरहन तिराहे तक जाम लगा।
सर्विस रोड पर रोकने पड़े तीन और चार पहिया वाहन
बरहन तिराहे पर एसीपी देवेश सिंह और तहसील चौराहे पर पुलिस ने फिरोजाबाद रोड की सर्विस लेन पर तीन और चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी।
टोल पार करने में लगा एक घंटा
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद क्षेत्र में दोपहर 1 बजे से लाइन लगने लगीं। टोल प्लाजा-21 पर आधा किलोमीटर तक कतारें लग गईं। टोल प्रबंधन ने सामान्य 7 लेन के साथ विशिष्ट अतिथि लेन भी खोल दी, फिर भी चालकों को आधा घंटे तक इंतजार करना पड़ा। प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमोद धनगर ने बताया कि तीन दिन के बराबर वाहन एक ही दिन में आने से दबाव बढ़ा। ग्वालियर हाईवे पर जाम से बचने के लिए गांव बाद स्थित न्यू दक्षिणी बाईपास से मालवाहक वाहनों को डायवर्ट किया गया। रोहता, मलपुरा, इटौरा, धनौली, बाद और ककुआ चौराहों पर भी जाम के हालात रहे। सैंया चौराहे पर आगरा, धौलपुर, खेरागढ़ और इरादतनगर की ओर जाने वाले वाहनों की कतारें रहीं।
विज्ञापन
किरावली में तैनात किए 45 पुलिसकर्मी
किरावली में भी वाहनों के दबाव के कारण ट्रैफिक धीमी गति से चला। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बाईपास चौराहे पर रस्सी बांधकर यातायात संचालित कराया। रायभा पर भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया। किरावली थाना प्रभारी मदन सिंह, अछनेरा थाना प्रभारी कुलदीप, 12 उपनिरीक्षक, 2 महिला उपनिरीक्षक और 28 पुलिसकर्मी तैनात रहे।
डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य सिंह ने बताया कि हाईवे पर जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ अतिरिक्त बल तैनात किया गया था। यातायात सुचारु रखने के हर संभव प्रयास किए गए।