फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 Arvind Kejriwal alleges that votes of people were cut on a large scale in New Delhi

Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल का आरोप, नई दिल्ली में बड़े पैमाने पर कटे वोट, जोड़े गए नाम

Tue, 07 Jan 2025 04:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 07 Jan 2025 04:57 AM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नई दिल्ली विधानसभा में वोटरों के नाम जोड़ने और काटने के बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी हो रही है। 

विज्ञापन
Delhi Election 2025 Arvind Kejriwal alleges that votes of people were cut on a large scale in New Delhi
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को अंतिम मतदाता सूची जारी होने के साथ ही वोट काटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से नई दिल्ली में बड़े पैमाने पर वोट काटने और जोड़ने का मुद्दा उठाया। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इसी मसले के लिए मुख्य निवार्चन अधिकारी से मिलने और सबूत पेश करने के लिए समय मांगा है।

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि नई दिल्ली विधानसभा में वोटरों के नाम जोड़ने और काटने के बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी हो रही है। वहीं, सीएम आतिशी ने दावा किया कि नई दिल्ली में समरी रिवीजन के बाद 15 दिसंबर से 02 जनवरी तक 10,500 नए नाम जोड़ने और 6,167 वोट काटने के आवेदन आए हैं। मात्र 84 लोगों ने 4,283 वोट काटने के आवेदन दिए, लेकिन चुनाव आयोग में सुनवाई के दौरान कई आपत्तिकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने कोई आवेदन नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर आतिशी ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने देश का संविधान लिखते वक्त हर भारतवासी के लिए एक सपना देखा था कि हम जिसे वोट डालेंगे, उस वोट के अधिकार के आधार पर प्रतिनिधि और सरकारें चुनी जाएंगी। भाजपा उस वोट के अधिकार को छीन रही है। नई दिल्ली विधानसभा में तकरीबन एक लाख वोटर हैं। यहां 15 दिसंबर और 2 जनवरी के बीच में 10,500 वोटर्स को जोड़ने के आवेदन आ गए।

विज्ञापन

वहीं 29 अक्टूबर और 2 जनवरी के बीच में 6167 वोटर डिलीट करने के आवेदन आए। ये कौन लोग हैं चुनाव आयोग इन्हें ढूंढ नहीं पाया। लेकिन इन 84 लोगों ने वोट काटने के लिए ऐसे हजारों लोग ढूंढ लिए। इन 84 लोगों को नोटिस देकर चुनाव आयोग, ईआरओ ने सुनवाई के लिए बुुलाया।

चुनाव आयोग की संशोधित वोटर लिस्ट स्वागत योग्य-सचदेवा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने चुनाव आयोग की तरफ से जारी संशोधित वोटर लिस्ट का स्वागत किया है। कहा है कि यह संतोषजनक है। इस बार आम आदमी पार्टी लोकसभा व विधानसभा चुनावों के बीच बड़ी संख्या में नकली फर्जी खासकर रोहिंग्या व बांग्लादेशी वोट बनवाने में कामयाब नहीं हो सकी। 2015 व 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने दस दस लाख नकली वोट जुड़वाए थे पर इस बार वह सफल नहीं हो पाई। वीरेंद्र सचदेवा ने यह भी कहा कि दिल्ली की जागरूक आरडब्ल्यूए व नागरिक संगठनों की नकली वोट बनने से रोकने की सजगता के चलते इस बार लोकसभा व विधानसभा चुनाव के बीच केवल 1,67000 के लगभग नए वोट ही बने है। इसी नकली वोट ना बन पाने से हताश आम आदमी पार्टी नेता खासकर अरविंद केजरीवाल, आतिशी अब चुनाव आयोग व भाजपा पर आरोप मढ़ रहे है। संवैधानिक पद पर रहकर आप के नेताओं को चुनाव आयोग पर किसी तरह का प्रश्न नहीं उठाना चाहिए।

'खुद भुक्तभोगी हूं'
संजय सिंह ने कहा कि खुद इसका भुक्तभोगी हूं। मेरी पत्नी अनीता सिंह का वोट कटवाने के लिए मधू नाम की महिला के नाम से एप्लीकेशन दी गई और जब उनके पास लोग पहुंचे और पूछा तो उन्होंने कहा कि हमें तो इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि हम नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के चुनाव अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं और उनसे संवाद करते आए हैं। पिछले एक हफ्ते के भीतर जो चीजें उजागर हुईं, उन्हें सभी के सामने रखी गईं। नई दिल्ली में सौ फीसदी ऑबजेक्टर वेरिफिकेशन की जरूरत है। लेकिन आरओ ऑफिस, ईआरओ और तमाम अधिकारियों ने हमारी इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है। इसके अलावा चुनाव अधिकारी के दफ्तर में बैठक की मांग रखी। ऐसा नहीं हो सकता तो टेलीफोनिक वेरिफिकेशन करा लीजिए। हमने यह सारे दस्तावेज मुख्य चुनाव आयुक्त को भी एक पत्र के माध्यम से भेजे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि उनका कार्यालय इस पर जरूर संझान लेगा और जल्द से जल्द से कार्रवाई करेगा।

चुनाव आयोग ने कहा प्रक्रिया के तहत नाम जोड़े और हटाए जाते हैं
चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची के लिए नाम प्रक्रिया के तहत जोड़े और हटाए जाते हैं। इसके लिए फॉर्म 6 और फार्म सात होता है। नामों के घटाने और जोड़ने की जानकारी समय-समय पर राजनीति दलों को दी जाती है। चुनाव आयोग ने 8 प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें 24 लोगों पर गलत सूचना और जानकारी देकर मतदाता पहचान पत्र बनाने का आरोप है। इसे लेकर चुनाव आयोग ने चुनाव पंजीकरण अधिकारियों से एक एक आवेदन की गहन जांच कराने के आदेश दिए हैं।

हर आवेदन को जांचा गया
चुनाव आयोग ने पाया की 16 दिसंबर से एक माह में 5.10 लाख नए लोगों ने अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया। ऐसा पहली बार हुआ। ऐसा तब हुआ जबकि तय समय में तीन लाख से ज्यादा मतदाता नई सूची में जुड़ चुके थे। क्योंकि ऐसा 20 दिन के भीतर हो रहा था जब आपत्तियां, जांच का समय गुजर चुका था। यह तत्काल जांच का विषय था। सभी चुनाव पंजीकरण अधिकारियों- ईआरओ को जांच के लिए निर्देशित किया गया। हर आवेदन को जांचा गया। संबंधित अधिकारियों को सौ फीसदी सत्यापन के लिए कहा गया है।

चुनाव आयोग की संशोधित वोटर लिस्ट स्वागत योग्य-सचदेवा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने चुनाव आयोग की तरफ से जारी संशोधित वोटर लिस्ट का स्वागत किया है। कहा है कि यह संतोषजनक है। इस बार आम आदमी पार्टी लोकसभा व विधानसभा चुनावों के बीच बड़ी संख्या में नकली फर्जी खासकर रोहिंग्या व बांग्लादेशी वोट बनवाने में कामयाब नहीं हो सकी। 2015 व 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने दस दस लाख नकली वोट जुड़वाए थे पर इस बार वह सफल नहीं हो पाई। वीरेंद्र सचदेवा ने यह भी कहा कि दिल्ली की जागरूक आरडब्ल्यूए व नागरिक संगठनों की नकली वोट बनने से रोकने की सजगता के चलते इस बार लोकसभा व विधानसभा चुनाव के बीच केवल 1,67000 के लगभग नए वोट ही बने है। इसी नकली वोट ना बन पाने से हताश आम आदमी पार्टी नेता खासकर अरविंद केजरीवाल, आतिशी अब चुनाव आयोग व भाजपा पर आरोप मढ़ रहे है। संवैधानिक पद पर रहकर आप के नेताओं को चुनाव आयोग पर किसी तरह का प्रश्न नहीं उठाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed