फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2025 AAP vs BJP Poster War Releases Video Asked Who is Groom Replied Inside Story

दिल्ली में पोस्टर वार: आप ने वीडियो जारी कर पूछा- BJP वालों, तुम्हारा दूल्हा कौन है? भाजपा ने भी किया पलटवार

Sun, 05 Jan 2025 11:22 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 05 Jan 2025 11:22 AM IST
सार

दिल्ली में चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। भाजपा और आप के बीच वार-पलटवार का दौर चल रहा है। आप ने वीडियो जारी किया तो भाजपा ने भी हमला बोला है।
 

विज्ञापन
Delhi Election 2025 AAP vs BJP Poster War Releases Video Asked Who is Groom Replied Inside Story
वीरेंद्र सचदेवा, अरविंद केजरीवाल - फोटो : PTI

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में चुनाव की तारीखों के एलान से पहले राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। 
विज्ञापन


रविवार सुबह आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो जारी किया। सोशल मीडिया एक्स पर जारी वीडियो पर लिखते हुए मुख्यमंत्री चेहरे पर सवाल किया। आम आदमी पार्टी ने सवाल पूछा कि भाजपा वालों तुम्हारा दूल्हा कौन?... अपने दूल्हे का नाम तो बताओ।



वहीं, भाजपा ने भी रविवार को दो पोस्टर जारी किए। एक पोस्टर में लिखा AAP-दा जाएगी, भाजपा आएगी। जबकि दूसरे पोस्टर में लिखा -दिल्ली के दिल में मोदी। 
 

आप की घेराबंदी करने में जुटीं भाजपा व कांग्रेस
उधर, विधानसभा चुनाव के लिए बिछी सियासत में आप अपनी साख बचाने के लिए पूरा दमखम लगा रही है तो भाजपा दिल्ली में वनवास खत्म करना चाहती है। कांग्रेस भी करो या मरो वाले मुकाबले के लिए मैदान में है। दो चुनावों में शून्य पर सिमटी कांग्रेस और 70 में से महज 8 सीटें ही जीतने वाली भाजपा ने जिस तरह उम्मीदवारों का चयन किया है, उससे संकेत मिल रहे हैं कि दोनों पार्टियां इस बार आप को शिकस्त देने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशी को इस बार कड़ी टक्कर
भाजपा और कांग्रेस ने आप के तीन सबसे बड़े नेताओं के खिलाफ अपने दिग्गज प्रत्याशियों को उतारकर यह संकेत दे दिया है। दोनों दलों की रणनीति यह है कि अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी अपनी ही सीटों पर सिमटकर रह जाएं, वे दूसरी सीटों पर कम ध्यान दें। कालकाजी में कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा और भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी लोगों के बीच पकड़ बनाने में जुट गए हैं। ऐसे में पिछले चुनावों में जीत हासिल करने वालीं आतिशी को इस बार कड़ी टक्कर मिल सकती है। 

सिसोदिया के खिलाफ फरहाद सूरी 
आप व भाजपा के विरोधी वोटों में बिखराव करने में अगर कांग्रेस कामयाब रही तो आतिशी के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसी तरह नई दिल्ली क्षेत्र में केजरीवाल के सामने कांग्रेस से संदीप दीक्षित और भाजपा ने प्रवेश वर्मा को उतारा है। दोनों नेता घर-घर प्रचार करने में जुटे हैं। इधर, पटपड़गंज सीट बदल चुके मनीष सिसोदिया के सामने भी जंगपुरा क्षेत्र में भाजपा ने पूर्व विधायक सरदार तरविंदर सिंह मारवाह को उतार कर रही सही कसर पूरी कर दी है। इस सीट पर मुस्लिम और सिख मतदाताओं की अच्छी आबादी है। कांग्रेस ने सिसोदिया के खिलाफ फरहाद सूरी को उतारा है। 

 

पटपड़गंज से भाजपा ने रवींद्र नेगी को उतारा
मुस्लिम वोटरों का आधार यहां से खिसका तो सिसोदिया के लिए मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। जंगपुरा से मारवाह तीन बार विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा गांधी नगर सीट से भाजपा ने पूर्व कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली को मैदान में उतारा है। एक दौर में यह सीट कांग्रेस की गढ़ मानी जाती थी। पटपड़गंज विधानसभा सीट से भाजपा ने रवींद्र नेगी को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर उत्तराखंड के लोगों की तादाद है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी कांग्रेस की तरफ से मैदान में हैं।

 

सुरक्षित सीट भी निकालने का भरोसा
भाजपा नेता सुरक्षित सीटें जीतने का भरोसा जता रहे हैं। इस कारण मंगोलपुरी (सुरक्षित) से राजकुमार चौहान को टिकट दिया है जो कांग्रेस के कद्दावर नेता रह चुके हैं। करोल बाग (सुरक्षित) सीट से दुष्यंत कुमार गौतम, पटेल नगर (सुरक्षित) से आप सरकार में पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद, अंबेडकर नगर (सुरक्षित) से खुशीराम चुनार, सीमापुरी (सुरक्षित) से कुमारी रिंकू भी मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed