फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2024 PM Narendra Modi to Inaugurate Several Development Projects News in Hindi

PM Modi In Delhi: शीश महल से लेकर आबकारी नीति मामला और जल आपूर्ति पर पीएम मोदी ने AAP को घेरा, पढ़ें अहम बातें

Fri, 03 Jan 2025 03:27 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 03 Jan 2025 03:27 PM IST
सार

पीएम मोदी ने दिल्ली सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों से दिल्ली एक बड़ी 'आप-दा' से घिरी है। अन्ना हजारे जी को सामने करके कुछ कट्टर बेईमान लोगों ने दिल्ली को आप-दा में धकेल दिया।

विज्ञापन
Delhi Election 2024 PM Narendra Modi to Inaugurate Several Development Projects News in Hindi
दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी की कई विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ने अशोक विहार स्थित स्वाभिमान अपार्टमेंट में झुग्गी-झोपड़ी पुनर्वास परियोजना के तहत लाभार्थियों को फ्लैटों की चाबियां सौंपी और इससे पहले उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत की। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिगुल फूंका। कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना उन पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने शीश महल, प्रदूषण, आबकारी नीति मामला और जल आपूर्ति को लेकर आप पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन

'आप-दा' सरकार दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू नहीं होने दे रही: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मैं तो दिल्ली वालों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली 'आयुष्मान भारत' योजना का लाभ देना चाहता हूं। आप-दा सरकार को दिल्ली वालों से बड़ी दुश्मनी है। पूरे देश में आयुष्मान योजना लागू है, लेकिन इस योजना को आप-दा वाले यहां (दिल्ली) लागू नहीं होने दे रहे। इसका नुकसान दिल्ली वालों को उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकसित भारत बनाने में हमारे शहरों की बहुत बड़ी भूमिका
पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत बनाने में बहुत बड़ी भूमिका हमारे शहरों की है। जहां दूर-दूर से लोग सपने लेकर आते हैं और बड़ी ईमानदारी से उन सपनों को पूरा करने में जिंदगी खपा देते हैं। इसलिए केंद्र की भाजपा सरकार शहरों में रहने वाले हर परिवार को क्वालिटी ऑफ लाइफ देने में जुटी है।

विज्ञापन

10 वर्षों से दिल्ली एक बड़ी आप-दा से घिरी: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि बीते 10 वर्षों से दिल्ली एक बड़ी 'आप-दा' से घिरी है। अन्ना हजारे जी को सामने करके कुछ कट्टर बेईमान लोगों ने दिल्ली को आप-दा में धकेल दिया। शराब के ठेकों में घोटाला, बच्चों के स्कूल में घोटाला, गरीबों के इलाज में घोटाला, भर्तियों के नाम पर घोटाला... ये लोग दिल्ली के विकास की बात करते थे, लेकिन ये लोग आप-दा बनकर दिल्ली पर टूट पड़े हैं।

Delhi Election 2024 PM Narendra Modi to Inaugurate Several Development Projects News in Hindi
PM Modi In Delhi - फोटो : अमर उजाला

शीश महल का जिक्र कर पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि देश भाली-भांति जानता है कि मोदी ने कभी अपने लिए घर नहीं बनाया है। लेकिन बीते 10 वर्षों में चार करोड़ से अधिक गरीबों को घर देकर उनका सपना पूरा किया है। मैं भी कोई शीश महल बना सकता था, लेकिन मेरे लिए तो मेरे देशवासियों को पक्का घर मिले यही एक सपना था। मैं आप सबको भी कहता हूं कि आप जब भी लोगों के बीच जाएं लोगों से मिले और अभी भी जो लोग झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं, मेरे तरफ से उनको वादा करके आना, मेरे लिए आप ही मोदी हैं, आप वादा करके आना आज नहीं तो कल उनके लिए पक्का मिलेगा।

यह वर्ष क्वालिटी ऑफ लाइफ बढ़ाने का होगा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि ये वर्ष विश्व में भारत में अंतरराष्ट्रीय छवि को और सशक्त करने का होगा। ये वर्ष भारत को दुनिया का बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का वर्ष होगा। ये वर्ष युवाओं को नए स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप में आगे बढ़ाने का होगा। ये वर्ष कृषि क्षेत्र में नए कीर्तिमानों का होगा। ये वर्ष ईज ऑफ लिविंग और क्वालिटी ऑफ लाइफ बढ़ाने का होगा।

पीएम मोदी ने अशोक विहार से अपना जुड़ाव बताया
पीएम मोदी ने स्वाभिमान अपार्टमेंट योजना के तहत लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी देने के बाद कहा कि यह आपकी नई शुरुआत है। बोले, किराये की जगह अपना घर... यह नई शुरुआत ही तो है। यह आत्म सम्मान का घर है। यह नई आशाओं और नए सपनों का घर है। मैं सभी की खुशियों में आपके उत्सव का हिस्सा बनने ही तो मैं आज यहां आया हूं। आज जब यहां आया तो काफी पुरानी यादें ताजा होना बहुत स्वाभाविक है। आप में से शायद कुछ लोगों को पता होगा जब आपातकाल का समय था तो देश इंदिरा गांधी के तानाशाही रवैये के खिलाफ लड़ रहा था। उस समय मेरे जैसे बहुत साथी अंडरग्राउंड मूवमेंट का हिस्सा थे। उस समय आशोक विहार मेरे रहने का स्थान हुआ करता था। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed