सीमेंट के विज्ञापन से आप और भाजपा के बीच छिड़ी ट्विटर वार, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की सत्ता हासिल करने के लिए ट्विटर "वाल" पर भाजपा व आम आदमी पार्टी (आप) के बीच दिलचस्प "वार" दिखी। दोनों दलों ने बृहस्पतिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया।
एक ही थीम पर तैयार वीडियो में आप ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपराजेय बताया है। जबकि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश प्रेम के धागे को अटूट दिखा रही है।
आप व भाजपा की करीब 55-55 सेकेंड की वीडियो क्लिप एक सीमेंट कंपनी के विज्ञापन की थीम पर तैयार की गई, जिसमें दिखाया जाता है कि दो सगे भाईयों के घरों को बांटने वाली दीवार सीमेंट की वजह से नहीं टूटती।
KEJRIWALL pic.twitter.com/Jdp62d6ZHL
— AAP (@AamAadmiParty) January 8, 2020
यहां देखें बीजेपी का वीडियो
भाजपा की क्लिप में बीच की दीवार को "राष्ट्रवाद" का सिंबल बताते हुए एक तरफ अरविंद केजरीवाल व उनकी पार्टी व दूसरी तरफ छात्र नेता कन्हैया कुमार व उनके दोस्तों को दिखाया गया है।
दोनों तरफ से "जेएनयू हिंसा" "जामिया दंगा" सरीखे शस्त्रों का इस्तेमाल होने के बावजूद दीवार न टूटने की वजह मोदी के नेतृत्व व 130 करोड़ भारतीयों के यकीन को बताया गया है।
दूसरी तरफ आप की वीडियो क्लिप में दीवार के एक तरफ कांग्रेस व दूसरी तरफ भाजपा को दिखाया गया है। दोनों तरफ से दीवार पर दोनों दलों के कार्यकर्ताओं, "उपराज्यपाल" "सीबीआई" सरीखे शस्त्रों के वार के बाद भी न टूटने वाली दीवार को "केजरी-वाल" कहते हुए इसे सच्चाई व इमानदारी से बनी बताया गया है।
राष्ट्रवाद.. pic.twitter.com/hgklynYuT8
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 9, 2020