फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Election 2020 Live: मनीष सिसोदिया समेत कई आप नेताओं ने भरे नामांकन

Thu, 16 Jan 2020 03:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 16 Jan 2020 03:29 PM IST
खास बातें

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के बड़े नाम जैसे मनीष सिसोदिया और राजेंद्र पाल गौतम व अन्य उम्मीदवार गुरुवार को अपना नामांकन भरेंगे। इस दौरान सभी उम्मीदवार अपने-अपने तरीके से नामांकन करने पहुंचेंगे। पढ़ें दिनभर दिल्ली में रानजीति को लेकर क्या हलचल हुई...

विज्ञापन
delhi election 2020 live updates manish sisodia rajendra pal file nominations
manish sisodia - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:09 PM, 16-Jan-2020
मनीष सिसोदिया समेत कई नेताओं ने अपना नामांकन भर दिया है। 
01:32 PM, 16-Jan-2020

नामांकन से पहले बोले सिसोदिया- केंद्र डालेगी रोड़े तो लड़ते रहेंगे हम

नामांकन से पहले सिसोदिया कई किलोमीटर लंबी बाइक रैली कर रहे हैं। इस दौरान सिसोदिया ने कहा कि अगर केंद्र सरकार आगे भी हमारे काम में रोड़े डालेगी तो लड़ते रहेंगे। इस दौरान उन्हें रास्ते में किसी ने चॉकलेट भी दी जो उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
11:34 AM, 16-Jan-2020
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पिछली बार की तरह इस बार भी पूर्वी दिल्ली की पड़पड़गंज विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। पर्चा दाखिल करने जाते वक्त मनीष सिसोदिया ने पदयात्रा की। सिसोदिया के साथ भारी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद थे।
10:50 AM, 16-Jan-2020
मनीष सिसोदिया पैदल मार्च कर पहुंचे पटपड़गंज के एक मंदिर और फिर वहां विधिवत पूजा-अर्चना की। बताया जा रहा है कि यहीं से वह नामांकन केंद्र तक बाइक पर जाएंगे।
09:38 AM, 16-Jan-2020

दिल्लीः मनीष सिसोदिया समेत कई आप नेताओं ने भरे नामांकन, सड़कों पर दिखी भीड़

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ट नेता और दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया आज अपना नामांकन भरेंगे। सिसोदिया पटपडगंज से अपना नामांकन भरने के लिए सुबह 9.30 बजे समर्थकों के साथ पैदल मार्च करते हुए निकले। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा से अपना नामांकन सोमवार, 20 जनवरी को दाखिल करेंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed