फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2020: Congress leader Shashi Tharoor targets AAP Government over Promises

शशि थरूर का आप सरकार पर हमला, बोले- विकास से ज्यादा पैसे विज्ञापन पर खर्च किए

Wed, 22 Jan 2020 06:12 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 22 Jan 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
Delhi Election 2020: Congress leader Shashi Tharoor targets AAP Government over Promises
शशि थरूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा), आम आदमी पार्टी(आप) और कांग्रेस जैसी मुख्य पार्टियां एक-दूसरे को घेरने में लगी हैं। इसी बीच बुधवार को कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने आप सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने दिल्ली में आप सरकार द्वारा बनाए गए क्लास रूम और प्रदूषण रोधी मास्क को लेकर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


थरूर ने कहा कि दिल्ली सरकार को 12,782 क्लास रूम बनाना था जिसकी कुल कीमत 2,892 करोड़ रुपये है तो एक कक्षा की लागत कितनी है। उन्होंने कहा, "हमारे लोगों ने अनुमान लगाया है कि यह सब आराम से 800 करोड़ रुपये के खर्च में किया जा सकता था, जबकि इसपर 2,892 करोड़ रुपये खर्च किए गए। क्या हमारे यहां 2,000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है? उन्होंने दूसरे ट्वीट में इसको लेकर जवाब देने को भी कहा है। थरूर ने ट्वीट कर कहा, "आप भष्टाचार से लड़ाई का दावा कर रही है तो बताए यह पैसा कहां गया।  
विज्ञापन


वहीं, थरूर ने आप सरकार पर विकास के बजाय आम जनता के पैसे का इस्तेमाल विज्ञापन में करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पांच साल में एक भी अस्पताल नहीं खुला है। मौजूदा सरकारी अस्पतालों की उपेक्षा हुई है। आप सरकार ने एक हजार मोहल्ला क्लीनिक खोलने का वादा किया था जिसमें से मात्र 189 ही खोले गए हैं। वहीं, दिल्ली की पानी की गुणवत्ता सबसे खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दिल्ली सरकार और केंद्र में मौजूद भाजपा सरकार को महिला सुरक्षा को लेकर कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि मोदी और केजरीवाल के सत्ता में रहते दिल्ली 'रेप कैपिटल' बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed