फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Election 2020: Congress candidates waiting for star campaigners

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस प्रत्याशियों को स्टार प्रचारकों का इंतजार

Fri, 24 Jan 2020 10:14 PM IST
Abhishek Singh सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 24 Jan 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Delhi Election 2020: Congress candidates waiting for star campaigners
कांग्रेस - फोटो : social media

विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) ने धुआंधार प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। दोनों पार्टियों के स्टार प्रचारक एक दिन में चार से पांच चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि स्टार प्रचारकों की सूची जारी होने के तीन दिन बाद भी कांग्रेस का कोई भी स्टार प्रचारक मैदान में नहीं उतरा है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों को स्टार प्रचारकों का इंतजार है ताकि प्रचार को धार मिल सके। माना जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों के नाम, चुनावी घोषणा पत्र और प्रचार अभियान शुरू होने में देरी का असर चुनाव परिणामों पर भी पड़ सकता है।

विज्ञापन


भाजपा और आम आदमी पार्टी ने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। भाजपा के स्टार प्रचारकों में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा और मनोज तिवारी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। सपना चौधरी सहित पार्टी के कई नेता प्रत्याशियों के समर्थन में 40 स्टार प्रचारकों के साथ जनता के बीच होंगे। 
विज्ञापन


आप की ओर से अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, सुशील गुप्ता सहित 39 स्टार प्रचारक रोड शो, जनसभा और नुक्कड़ सभाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि विशाल ददलानी अभी इस अभियान में शामिल नहीं हुए हैं। वहीं कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, सांसद शशि थरूर, नवजोत सिंह सिद्धू, शत्रुघ्न सिन्हा सहित पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों का प्रत्याशी और कार्यकर्ता अब भी उतरने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचार अभियान के साथ-साथ भाजपा और आप घोषणा पत्र के लिए भी तैयारियां कर रही हैं। इसके लिए पार्टियों ने जनता से सुझाव भी मांगे हैं ताकि घोषणा पत्र भी जल्द से जल्द जारी कर सकें। लेकिन स्टार प्रचारकों के अभियान में देरी से जुटने से कांग्रेस को अन्य पार्टियों के मुकाबले चुनाव से समर्थन हासिल करने के लिए कम वक्त मिलेगा। 


खुद ही समर्थन मांगने में जुटे हैं प्रत्याशी
टिकट की घोषणा से पहले कांग्रेस लगातार दोनों पार्टियों पर निशाने साध रही थी। साथ ही प्रत्याशी भी अपने स्तर पर वोटरों का समर्थन हासिल करने में जुटे थे। स्टार प्रचारकों के नहीं उतरने की वजह से कांग्रेस प्रत्याशी खुद ही अपने अपने क्षेत्रों में समर्थन हासिल करने में जुटे हुए हैं।  माना जा रहा है कि स्टार प्रचारकों के चुनावी मैदान में उतरने से तमाम मुद्दों पर कांग्रेस एक बार फिर आक्रामक होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed