{"_id":"5f65d26d8ebc3eee09485d85","slug":"delhi-e-rikshaw-driver-son-raising-fees-by-crowd-funding-on-kitto-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के ई-रिक्शा चालक के बेटे को लंदन के बैले स्कूल में मिला एडमिशन, अब आपके साथ की है जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के ई-रिक्शा चालक के बेटे को लंदन के बैले स्कूल में मिला एडमिशन, अब आपके साथ की है जरूरत
Sat, 19 Sep 2020 03:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 19 Sep 2020 03:12 PM IST
विज्ञापन
कमल सिंह (इनसेट में परिवार के साथ)
- फोटो : किट्टो डॉट ऑर्ग
दिल्ली में ई-रिक्शा चलाने वाले पिता का 20 वर्षीय बेटे कमल सिंह ने लंदन के प्रतिष्ठित इंग्लिश बैले स्कूल में एडमिशन लिया है। अब प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की फीस जुटाने के लिए उसने क्राउडफंडिंग अभियान की शुरुआत की है।
विज्ञापन
स्कूल के एक वर्षीय पेशेवर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में सफल होने के बाद सिंह का सपना अंतरराष्ट्रीय नृत्य मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का है। हालांकि, इसके लिए न केवल उसे फीस देने के लिए बल्कि लंदन में रहने के लिए बड़ी राशि की जरूरत है।
विज्ञापन
कमल ने बताया कि, ‘मेरा परिवार और मेरे कोच हमेशा मेरे पक्ष में खड़े हुए हैं। उन्होंने कभी मुझे हताश नहीं होने दिया। दुर्भाग्यवश मैं एक साल के पाठ्यक्रम की फीस- 8000 पांउड (करीब 7.60 लाख रुपये) का खर्च नहीं उठा सकता। इसके साथ ही लंदन में रहने का भी खर्च है जो कम से कम एक हजार पाउंड (करीब 95 हजार रुपये) है।’
विज्ञापन
कमल ने कहा, ‘मैंने केट्टो (क्राउडफंडिंग का मंच)पर फंड एकत्र करने का फैसला किया। मैं लोगों के प्यार और समर्थन से आगे बढ़ूंगा जो मुझे लोगों से मिल रहा है। मैं लोगों का आभारी हूं जो मेरे अभियान को दान दे रहे हैं।’
सिंह ने बताया कि उन्होंने पहले ही 18,000 पाउंड (करीब 17.11 लाख रुपये) एकत्र कर लिया है और 27,777 पाउंड (करीब 26.40 लाख रुपये) एकत्र करने का लक्ष्य है। उनके इस अभियान का दुनियाभर के सैकड़ों लोग समर्थन कर रहे हैं।
एक दानकर्ता ने लिखा, ‘आप महान डांसर हैं और मुझे उम्मीद है कि आपका सपना पूरा होगा। अंतरराष्ट्रीय नृत्य समुदाय में भारत को गौरवान्वित करो।’