{"_id":"5ff086318ebc3e3c554fc0e5","slug":"delhi-duping-of-30-lakh-from-elderly-person-in-seemapuri-case-registered-against-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सीमापुरी में बुजुर्ग से 30 लाख रुपये की ठगी, दंपती के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सीमापुरी में बुजुर्ग से 30 लाख रुपये की ठगी, दंपती के खिलाफ मामला दर्ज
Sat, 02 Jan 2021 08:11 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 02 Jan 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक बुजुर्ग से कारोबार के नाम पर 30 लाख रुयये ठगी का मामला सामना आया है। पीड़ित भुवनचंद पांडेय (62) ने रेस्टोरेंट चलाने वाले एक दंपती को रुपये कारोबार में लगाने के लिए दिए थे। आरोपी दंपती बुजुर्ग के रुपये हड़प गया। रुपये वापस मांगने पर महिला भुवनचंद को छेड़छाड़ के झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देती है। परेशान होकर पीड़ित ने मामले की शिकायत सीमापुरी थाना पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक भुवनचंद पांडेय परिवार के साथ डीडीए जनता फ्लैट, जीटीबी एंक्लेव में रहते हैं। भुवनचंद एक न्यूज एजेंसी से सेवानिवृत हैं। पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पिछले काफी समय से दिलशाद गार्डन के एक रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों के साथ खाना खाने जाते थे। यहां उनकी मुलाकात रेस्टोरेंट मालिक दीपक कॉलर और उसकी पत्नी नीतू से हुई। भुवनचंद की दोनों से अच्छी पहचान हो गई।
विज्ञापन
बातचीत के दौरान दीपक को पता चला कि भुवनचंद के पास पीएफ की मोटी रकम हैं। तभी से दोनों ने उनके साथ धोखाधड़ी की योजना बनानी शुरू कर दी। वर्ष 2019 में दीपक ने भुवनचंद से दस दिन के लिए 50 हजार रुपये लिए, लेकिन दस दिन के बजाए रुपये आठ ही दिन में लौटा दिए। इससे भुवनचंद को दीपक पर विश्वास हो गया।
विज्ञापन
दीपक ने भुवनचंद को लालच दिया कि वह चाहे तो मिलकर एक नाया रेस्टोरेंट व मुर्गी फॉर्म खोल सकते हैं। भुवनचंद उनके झांसे में आ गए। पीड़ित ने आरोपियों को 30 लाख रुपये कारोबार करने के लिए दे दिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने न तो रेस्टोरेंट खोला और न ही मुर्गी फॉर्म। पीड़ित जब दीपक के घर पहुंचा तो वह गायब मिला।
नीतू से पूछा गया तो उसने बताया कि वह अकेले रुपये लेकर भाग गया। वह मकान बेचकर भुवनचंद के रुपये वापस कर देगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रुपये मांगने पर नीतू भुवनचंद को छेड़छाड़ के झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर रुपये भूल जाने के लिए कहने लगी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।