फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: DU female professor touched without consent; questions raised about safety

दिल्ली: डीयू की महिला प्रोफेसर को बिना सहमति छुआ, सुरक्षा पर उठे सवाल; सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताई आपबीती

Fri, 25 Sep 2026 01:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Sep 2026 01:42 AM IST
सार

प्रोफेसर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी आपबीती लिखते हुए महिला सुरक्षा और सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं के निजी अधिकारों को लेकर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Delhi: DU female professor touched without consent; questions raised about safety
दिल्ली विश्वविद्यालय, (DU) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के बुधवार को हुए मार्च के दौरान एक महिला प्रोफेसर ने उन्हें बिना सहमति छूने की शिकायत की है। प्रोफेसर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी आपबीती लिखते हुए महिला सुरक्षा और सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं के निजी अधिकारों को लेकर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


डीयू के एसपीएम कॉलेज की महिला प्रोफेसर डॉ. चयनिका उनियाल ने अपने एक्स अकाउंट पर घटना के बारे में लिखा कि मार्च के दौरान भीड़ में उन्हें महसूस हुआ कि किसी का हाथ उनकी बांह से छूकर गया। उन्होंने इसे भीड़ में हुई सामान्य घटना समझकर नजरअंदाज कर दिया।

विज्ञापन

 

कुछ देर बाद जब वह कुछ शिक्षकों के साथ फोटो के लिए खड़ी हुईं, तभी एक अनजान व्यक्ति ने उनके कंधे पर हाथ रख दिया। उन्होंने लिखा कि जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो व्यक्ति ने तुरंत हाथ हटा लिया और कहा, सॉरी मैंने सोचा सर है। प्रोफेसर के अनुसार यह घटना कुछ ही सेकंड की थी लेकिन इससे उन्हें काफी असहज महसूस हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सवाल सिर्फ एक व्यक्ति के छूने का नहीं है, बल्कि इस बात का है कि किसी अनजान महिला को उसकी सहमति के बिना छूने की छूट कोई व्यक्ति कैसे ले सकता है। उन्होंने कहा कि उम्र, पद या शिक्षा किसी महिला को ऐसी घटनाओं से पूरी तरह सुरक्षित नहीं बनाती।


उन्होंने लिखा कि इस मुद्दे पर लगातार बात करने की जरूरत है, खासकर युवा छात्राओं की सुरक्षा के लिए। छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए उन्होंने लिखा कि महिला का शरीर किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पब्लिक स्पेस नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed