फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aastha Kunj case Despite ordeal victim not give up she personally led police to crime scene

आस्था कुंज सामूहिक दुष्कर्म: वारदात के बावजूद पीड़िता ने नहीं मानी थी हार, खुद पुलिस को लेकर गई वारदात की जगह

Thu, 24 Sep 2026 11:19 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 24 Sep 2026 11:19 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने दोनों के फोन छीन लिए और स्वयं को पुलिसकर्मी बताते हुए पूछताछ शुरू कर दी। उसने विरोध किया और मम्मी से बात कराने की बात कही। दो आरोपी उसे नर्सरी वाले हिस्से में ले गए और दुष्कर्म किया। बाद ने तीसरा ने भी किया। 

विज्ञापन
Aastha Kunj case Despite ordeal victim not give up she personally led police to crime scene
दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद पुलिस को न केवल आपबीती बताई, बल्कि सुराग जुटाने में भी अहम भूमिका निभाई। मामले में दर्ज एफआईआर के अनुसार वारदात के बाद पीड़िता ने पुलिस को घटनास्थल की जानकारी दी और खुद पुलिस टीम को पार्क के उस हिस्से तक लेकर गई, जहां उसके साथ वारदात हुई थी।

विज्ञापन

 

लड़की के निशानदेही पर पुलिस ने जुटाए सबूत
पीड़िता 17 साल की लड़की की निशानदेही पर एफएसएल और जिला मोबाइल क्राइम टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं। इन साक्ष्यों की डीएनए जांच अब आरोपियों की पहचान और वारदात से उनके संबंध की कड़ी जोड़ने में अहम हो सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेंच पर बैठकर खा रही थी चिप्स
पीड़िता ने बताया कि वह 21 सितंबर की रात करीब 7:30 बजे शंभू दयाल बाग के पास आस्था कुंज पार्क के गेट नंबर-आठ के पास पहुंची। उसे इस्कान मंदिर में दर्शन के लिए जाना था। गेट के पास ही एक बेंच पर वह अपने दोस्त के साथ बैठकर चिप्स खा रही थी कि तभी तीन आरोपी आए और उसके दोस्त को थप्पड़ जड़ दिया।

विज्ञापन

आरोपियों ने फोन छीना, खुद को बताया पुलिस वाले
आरोपियों ने दोनों के फोन छीन लिए और स्वयं को पुलिसकर्मी बताते हुए पूछताछ शुरू कर दी। उसने विरोध किया और मम्मी से बात कराने की बात कही। पीड़िता ने बताया कि एक आरोपी ने चाकू दिखाकर तो दूसरे ने कमर में पिस्तौल लगाकर डराया।

नर्सरी में ले जाकर किया दुष्कर्म
दो आरोपी उसे नर्सरी वाले हिस्से में ले गए और दुष्कर्म किया। बाद ने तीसरा ने भी किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed