फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Addressing the concerns of Anganwadi workers is now the government's responsibility: Rekha Gupta

आंगनबाड़ी बहनों की चिंता अब सरकार की जिम्मेदारी : रेखा गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मानदेय बढ़ाने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

अगले दो साल में केंद्रों को बेहतर और स्थायी भवनों में विकसित करने का लक्ष्य

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय बढ़ेंगे और काम की परिस्थितियां भी बेहतर होंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को 9वें राष्ट्रीय पोषण माह और सेवा संकल्प अभियान में ऐसा करने का भरोसा दिया है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित किया और कहा कि वर्षों से बिना किसी लाइमलाइट के समाज की सेवा कर रहीं आंगनबाड़ी बहनों की चिंता अब सरकार की जिम्मेदारी है।

सीएम ने अगले दो वर्षों में आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर और स्थायी भवनों में विकसित करने का लक्ष्य भी बताया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों की देखभाल से लेकर गर्भवती महिलाओं तक सेवाएं पहुंचाने, सर्वे, टीकाकरण में सहयोग, आंकड़े तैयार करने और जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने जैसे काम करती हैं। इसके बावजूद उनका काम अक्सर पर्दे के पीछे रह जाता है।
विज्ञापन


किराये के केंद्रों को स्कूल परिसरों में शिफ्ट करने की तैयारी
मुख्यमंत्री ने बताया कि किराये के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों की समस्याओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है। पहले चरण में ऐसे केंद्रों को नगर निगम के स्कूल परिसरों में शिफ्ट किया जा रहा है। यहां बच्चों को शौचालय, पार्क और खेलने की जगह जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। सरकार का लक्ष्य अगले दो वर्षों में केंद्रों को बेहतर और स्थायी भवनों में विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10,870 केंद्रों की कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान
दिल्ली में करीब 10,870 आंगनवाड़ी केंद्र हैं। इनमें काम करने वाली कार्यकर्ताओं और पालना केंद्रों से जुड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मान अभियान में शामिल किया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में सम्मान कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article