{"_id":"6ab547251138c3f69e0b4b94","slug":"the-board-indicating-the-bed-status-at-rml-is-out-of-order-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156433-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: आरएमएल में बेड की स्थिति बताने वाला बोर्ड खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: आरएमएल में बेड की स्थिति बताने वाला बोर्ड खराब
विज्ञापन
नई दिल्ली। राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में मरीजों को बेड की उपलब्धता बताने वाला बोर्ड खराब पड़ा है। बोर्ड की आधी स्क्रीन ब्लैक हो गई है। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों को बेड की स्थिति जानने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है और अलग-अलग वार्ड व कर्मचारियों से जानकारी लेनी पड़ रही है।
अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं, जिनमें कई को भर्ती की जरूरत होती है। बोर्ड खराब होने से पता नहीं चल पाता कि किस वार्ड में बेड उपलब्ध है। केशवपुरम से आए तीमारदार विवेक कुमार ने बताया कि बेड की जानकारी के लिए काफी देर तक पूछताछ करनी पड़ रही है। मरीज आकाश गुप्ता ने कहा कि बोर्ड सही होता तो एक नजर में पता चल जाता। मरीज और तीमारदारों ने खराब स्क्रीन जल्द ठीक कराने की मांग की है। ब्यूरो