{"_id":"6369486fbb7049185e69678e","slug":"delhi-driver-arrested-for-stealing-rs-20-lakh-cash-recovere","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 20 लाख रुपये चुराने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, महिला दोस्त के घर ढोलक में छिपाकर रख दिए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 20 लाख रुपये चुराने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, महिला दोस्त के घर ढोलक में छिपाकर रख दिए थे
Mon, 07 Nov 2022 11:33 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 07 Nov 2022 11:33 PM IST
सार
आरोपी ने बताया कि उसने पैसे अपनी महिला दोस्त के घर पर ढोलक में छिपा कर रखे हैं। पुलिस ने महिला दोस्त के घर से 18 लाख रुपये बरामद कर लिए। आरोपी पवन शर्मा के खिलाफ उसके गावं बिलसंडा पीलीभीत में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक ड्राइवर अपने मालिक के 20 लाख रुपये चुराकर यूपी ले गया। वहां पीलीभीत निवासी महिला दोस्त के घर पर ढोलक में छिपाकर रख दिए। बाराखंभा थाना पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ढोलक को बरामद कर लिया है और उससे 18 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुजरावाला टाउन, भाग-दो दिल्ली में रहने वाले व्यवसायी बृजकिशोर सभरबाल की शेयर मार्केट में पैसे लगाने की कंपनी है। उन्होंने बाराखंभा थाना पुलिस को तीन नवंबर को शिकायत दी थी कि वह दो नवंबर को कैलाश बिल्डिंग बाराखंभा रोड एक मीटिंग के लिए आए थे। मीटिंग के बाद जब वह कार के पास आए तो ड्राइवर पवन शर्मा गायब था और कार में रखे 20 लाख रुपये भी गायब थे।
विज्ञापन
उन्होंने गांव पासगावबन पोस्ट ऑफिस मीरपुर हेमपुरा, बिलसंडा पीलीभीत यूपी निवासी पवन को करीब पांच वर्ष पहले ड्राइवर की नौकरी पर रखा था। मामला दर्जकर एसीपी अतुल कुमार वर्मा की देखरेख में एसआई वरुण चेची की टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
इस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पवन कुमार के मोबाइल की सीडीआर खंगाली गई। पवन दिल्ली स्थित अपने घर से फरार मिला। एसआई वरुण चेची व हवलदार रविंद्र की एक टीम पीलीभीत भेजी गई। कई दिन की जांच के बाद टीम ने आरोपी पवन शर्मा को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने बताया कि उसने पैसे अपनी महिला दोस्त के घर पर ढोलक में छिपा कर रखे हैं। पुलिस ने महिला दोस्त के घर से 18 लाख रुपये बरामद कर लिए। आरोपी पवन शर्मा के खिलाफ उसके गावं बिलसंडा पीलीभीत में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।