{"_id":"61e55947c5616358cf103960","slug":"delhi-dr-apj-abdul-kalam-girls-library-opens-in-chauhan-bangar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: चौहान बांगर में खुली डॉ एपीजे अब्दुल कलाम गर्ल्स लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: चौहान बांगर में खुली डॉ एपीजे अब्दुल कलाम गर्ल्स लाइब्रेरी
Mon, 17 Jan 2022 05:25 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 17 Jan 2022 05:25 PM IST
सार
यहां एक साथ करीब 60-70 लड़कियां बैठकर पढ़ सकती हैं, निशुल्क होगी पढ़ने की व्यवस्था।
विज्ञापन
हिंदी लाइब्रेरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौहान बांगर में रविवार को डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर एक गर्ल्स लाइब्रेरी की शुरुआत की गई। सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला चौहान बांगर वार्ड मुस्लिम बहुल वार्ड है जहां सालों से लड़कियों के लिए लाइब्रेरी की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम गर्ल्स लाइब्रेरी का उद्घाटन कांग्रेस के पूर्व विधायक चौधरी मतीन अहमद ने किया। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए उन्होंने वर्चुअल फेसबुक लाइव के माध्यम से रिबन काटकर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि घरों में जगह की कमी या शोर-शराबे के कारण बेटियों के लिए पढ़ना मुश्किल हो जाता था, उनके लिए यह पुस्तकालय नव वर्ष का एक बहुत ही मूल्यवान उपहार है।
विज्ञापन
इस लाइब्रेरी में कई विषय की किताबें हैं और विषयों की किताबें अभी रखी जाएंगी। इस पुस्तकालय में करीब 60 से 70 लड़कियां आराम से एक साथ बैठकर पढ़ सकती हैं। पुस्तकालय में धार्मिक शिक्षा से लेकर आधुनिक शिक्षा तक की महत्वपूर्ण पुस्तकें हैं। यह सप्ताह के सातों दिन खुली रहेगी और किसी से कोई पैसा नहीं लिए जाएंगे।
विज्ञापन