फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi double murder in gokulpuri senior citizen throat slit to death house ransacked police probe all angle

दिल्ली में डबल मर्डर: बेडरूम में घुसकर बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर ले ली जान, बेचने वाले थे घर का एक हिस्सा

Mon, 10 Apr 2023 12:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 10 Apr 2023 12:47 PM IST
सार

गोकलपुरी में अपने घर के बेडरू में मृत पाए गए बुजुर्ग शख्स सरकारी स्कूल से बतौर वाइस प्रिंसिपल रिटायर हुए थे, जो अपनी पत्नी के साथ रहते थे।

विज्ञापन
Delhi double murder in gokulpuri senior citizen throat slit to death house ransacked police probe all angle
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के गोकलपुरी इलाके से सोमवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर हत्या कर दी गई और लूटपाट की गई है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह लूटपाट के लिए की गई हत्या का मामला लग रहा है, हालांकि हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात वाली जगह को सील कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आईं ये बातें

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 7.19 बजे पीसीआर पर डबल मर्डर की कॉल मिली। सूचना मिलने पर पुलिस गोकलपुरी के भागीरथी विहार स्थित घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि घर के अंदर ग्राउंड फ्लोर पर बने बेडरूम में राधेश्याम वर्मा(72) और उनकी पत्नी वीना (69) का शव जमीन पर पड़ा हुआ है।

विज्ञापन


शवों का गला रेता हुआ था और पूरे कमरे में खून फैला हुआ था। साथ ही कमरे का हाल देखकर लग रहा था कि घर को लूटा गया है। ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल के इस मकान में नीचे बुजुर्ग दंपती और ऊपर उनके बेटा-बहू और पोता रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक राधेश्याम वर्मा एक सरकार स्कूल के वाइस प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुए थे। परिवार इस मकान में बीते 38 साल से रह रहा है। शुरुआती जांच में पुलिस को घर से 4.5 लाख रुपये नगद और कुछ गहने गायब मिले  हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी घर के पीछे लगे लोहे के गेट से अंदर घुसे होंगे।

घर का एक हिस्सा बेचने वाले थे राधेश्याम वर्मा

जांच में ये भी बात सामने आई है कि मृतक राधेश्याम वर्मा ने हाल ही में अपने घर का पिछला हिस्सा बेचने के लिए पांच लाख रुपये एडवांस लिए थे। मृतक का बेटा रवि वर्मा मुस्तफाबाद में गेस्ट टीचर की नौकरी करता था। हालांकि अब उसकी गारमेंट और कॉस्मेटिक की दुकान जोहरीपुर में है।

उसका कहना है कि उसने अपने माता-पिता को रविवार की रात 10.30 बजे आखिरी बार देखा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के लिए टीमें लगा दी हैं। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed